- नेहा कक्कड़ का फनी वीडियो वायरल
- पलक झपकते ही काट दिए बाल
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी गायकी से धूम मचा दी है. बच्चे से लेकर बड़ा तक हर कोई उनकी गायकी का दीवाना है. नेहा एक ऐसी सिंगर हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं. नेहा कक्कड़ के वीडियो उनके फैन्स को खूब पसंद आते हैं और उनका लेटेस्ट वीडियो तो बहुत ही कमाल का है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ने कुछ ऐसा किया है कि इस बात का फिर उन्हें खुद ही पछतावा होने लगता है. बता दें कि नेहा कक्कड़ को फॉलो करने वालों की लिस्ट लंबी है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 60.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और ट्विटर पर 1.1 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं.
पलक झपकते ही काट दी चोटी
नेहा (Neha Kakkar Video) आए दिनों अपने अनोखे वीडियो की वजह से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं. ऐसे में नेहा का एक वीडियो सामने आया है. जिसपर फैंस का अच्छा खासा रिएक्शन देखा जा सकता है. बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा अपने खुद के बाल काटती नजर आ रही हैं. जी हां, वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि पलक झपकते ही नेहा ने अपने बालों पर कैंची चला लेती हैं. पहले तो वे खुद भी अपनी चोटी काट कर हैरान हो जाती हैं, फिर मुस्कुराकर दूसरी चोटी भी काट देती हैं. उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'क्या बात है, लॉकडाउन ने यह भी सिखा दिया'. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'ओह.. और क्या क्या टैलेंट है.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
जानें नेहा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
नेहा (Neha Kakkar) की प्रोफेशनल लाइफ के बात करें तो उनका हाल ही में गाना '2 फोन' रिलीज हुआ था. इस गाने को जैस्मिन भसीन और अली गोनी पर फिल्माया गया है. इससे पहले नेहा का 'दिल को करार आया रिप्राइज' रिलीज हुआ था. जो फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया. सिंगर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो नेहा को इन दिनों रोहनप्रीत के साथ पब्लिक एरिया में स्पॉट किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं