विज्ञापन

गोविंदा के साथ रिश्ते पर नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे नहीं पता था गोविंदा शादीशुदा...

नीलम कोठारी 80s और 90s की मशहूर एक्ट्रेस में से एक रही हैं. उन्होंने गोविंदा के साथ कई फिल्में कीं. 80 के दशक के आखिरी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी माने जाते थे.

गोविंदा के साथ रिश्ते पर नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे नहीं पता था गोविंदा शादीशुदा...
गोविंदा के साथ रिश्ते पर नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी
NDTV

नीलम कोठारी 80s और 90s की मशहूर एक्ट्रेस में से एक रही हैं. उन्होंने गोविंदा के साथ कई फिल्में कीं. 80 के दशक के आखिरी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी माने जाते थे. उनकी केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि ऑफ-स्क्रीन भी उनके रिश्ते की अफवाहें फैल गईं. लंबे समय बाद अब नीलम ने इस विषय पर रिएक्शन दिया है. नीलम कोठारी ने साफ कहा कि उस समय उन्हें गोविंदा के शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी. एक्ट्रेस के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है.  

क्या बोलीं नीलम कोठारी

नीलम कोठारी ने हाल ही में टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं. गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर नीलम ने कहा, 'उस समय मैं बहुत छोटी थी और स्थिति को पूरी तरह समझ नहीं पाई थी. मुझे नहीं पता था कि वह शादीशुदा हैं. मुझे इसके बारे में बाद में पता चला.' उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता काफी सख्त थे, इसलिए वे किसी रिश्ते में नहीं रह सकती थीं.

ये Video भी देखें: Hभक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

नीलम के पति एक्टर समीर सोनी ने भी इस चर्चा पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बीस साल पहले हुई या न हुई बात को लेकर उन्हें कोई परेशानी नहीं है. समीर ने बताया,'बीस साल पहले जो कुछ हुआ था, चाहे हुआ हो या न हुआ हो, मुझे उसके बारे में पता ही नहीं था. तो मैं उस पर कैसे यकीन कर सकता हूं? वह अब भी कहता है कि वह तुमसे बेइंतहा प्यार करता था.'

नीलम और गोविंदा की फिल्में

नीलम और गोविंदा ने साथ में कई फिल्में कीं. इनमें खुदगर्ज, हत्या, इल्जाम, लव 86, सिंदूर, फर्ज की जंग और घराना जैसी फिल्में शामिल हैं. पर्दे पर उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. बाद में नीलम ने एक्टिंग छोड़ दिया और ज्वेलरी डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम शुरू कर दिया. कई साल बाद नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के जरिए वे फिर चर्चा में आईं. इस शो में उनके साथ महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा सजदेह भी नजर आईं.

ये भी पढ़ें; देवर-भाभी का वो गाना जो 44 साल पहले घर-घर में हुआ मशहूर, रविंद्र जैन के बोल ने बनाया हिट, Gen-Z के पेरेंट्स सुनते हैं रीपिट में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neelam Kothari, Neelam Kothari Govidna, Neelam Kothari Actress, Neelam Kothari Affairs, Govinda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com