राजेश खन्ना बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिन्होंने लगातार कई हिट फिल्में देकर 70 के दशक में अपना सिक्का हिंदी सिनेमा में जमाया. वहीं उनके इस ब्लॉकबस्टर करियर की शुरूआत 1969 में आई उस फिल्म से हुई, जिसमें वह शर्मिला टैगोर के साथ नजर आए. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए. वहीं यह वो फिल्म थी, जो 3 साल तक सिनेमाघरों में चली. लेकिन बात करें इस फिल्म के गाने की तो दर्शकों को आज तक एक बात नहीं पता होगी कि 57 साल पुराने गाने में एक रोमांटिक गाने की शूटिंग एक शहर में नहीं हुई थी. हालांकि 57 साल बाद भी राजेश खन्ना का किशोर कुमार की आवाज में यह गाना खूब पॉपुलर है.
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर का रोमांटिक गाना
यह गाना और कोई नहीं बल्कि 1969 में आई फिल्म आराधना का है, जिसमें मेरे सपनों की रानी खूब पॉपुलर हुआ. 5 मिनट के गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज से सदाबहार बनाया. इस गाने के गई वर्जन बने, जो हिट साबित हुए. हालांकि 57 साल पहले, जो जादू राजेश खन्ना ने किया. वह किसी की जुबां से मिट नहीं पाया. किशोर कुमार की आवाज के साथ राजेश खन्ना की एक्टिंग फैंस के दिलों पर छप गईं. लेकिन इस गाने में एक लूपहोल था कि दार्जिलिंग में ट्रेन का पीछा कर रहे राजेश खन्ना, जिसमें शर्मिला टैगोर थीं. असल में शर्मिला टैगोर ट्रेन में थीं हीं नहीं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गाने के बोल
मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू
आई रुत मस्तानी कब आयेगी तू
बीती जाये जिंदगानी कब आयेगी तू
चली आ तू चली आ
मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू
आई रुत मस्तानी कब आयेगी तू
बीती जाये जिंदगानी कब आयेगी तू
चली आ आ तू चली आ...
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने अलग अलग की शूटिंग
IMdb के अनुसार, 'मेरे सपनों की रानी' के लिए शर्मिला टैगोर की तारीखें उनकी बंगाली फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' (1970) से टकरा रही थीं, जिसके चलते इस गाने को दार्जिलिंग में राजेश खन्ना और सुजीत कुमार के साथ शूट किया गया. जबकि शर्मिला टैगोर के हिस्से को मुंबई के स्टूडियो में फिल्माया गया. हालांकि गाने में इसका पता नहीं चलता.
3 साल तक चलने वाली फिल्म है आराधना
आराधना 1969 में रिलीज हुई थी, जिसमें राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी हिट हुई थी. वहीं कहा जाता है कि 'आराधना' पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (जहां हिंदी नहीं बोली जाती) और दक्षिण भारत के चार राज्यों में 100 दिनों से ज्यादा समय तक हर दिन चार शो के साथ सफलतापूर्वक चली. 'आराधना' दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में भी 3 साल तक चली और पूरे भारत में प्लैटिनम जुबली हिट रही थी.
ये भी पढे़ं- अरिजीत, श्रेया, अंकित, पलक, तुलसी की आवाज से सजी 13 साल पुरानी फिल्म, Gen z आशिकों की प्लेलिस्ट में जरुर होगे 9 गाने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं