विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

वरुण धवन से शादी के लिए कुछ इस तरह सजीं थी नताशा दलाल, मेकअप रूम का Video आया सामने

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी 24 जनवरी को हो गई है, लेकिन इसी बीच नताशा का दुल्हन बनने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वरुण धवन से शादी के लिए कुछ इस तरह सजीं थी नताशा दलाल, मेकअप रूम का Video आया सामने
नताशा दलाल (Natasha Dalal) की इस तरह दुल्हन बनकर हुईं थीं तैयार
  • नताशा दलाल का मेकअप वीडियो आया सामने
  • कुछ इस तरह दुल्हन बनकर तैयार हुईं थीं नताशा
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए. वरुण और नताशा ने बीती 24 जनवरी को शादी रचाई. जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. वहीं, हाल ही में नताशा दलाल का मेकअप रूम से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस रूम में वह शादी के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा दलाल (Natasha Dalal Makeup Video) दुल्हन के रूप में किस तरह से तैयार हो रही हैं. 


वीडियो में नताशा दलाल (Natasha Dala) अपना मेकअप करवाती नजर आ रही हैं. बता दें, नताशा दलाल अपनी शादी में क्रीम कलर के लहंगे में नजर आईं थीं. जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, नताशा के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा ने बेहद ही सिंपल मेकअप करवाया है, लेकिन उनका यह साधारण लुक काफी प्यारा लग रहा है. फैन्स को भी नताशा का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है.

आपको बता दें कि वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल दोनों बचपन के दोस्त हैं. अलीबाग में दोनों ने शादी रचाई और इस शादी को काफी निजी रखा गया था साथ ही COVID-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, वरुण और नताशा की शादी में कथित तौर पर 40-50 गेस्ट ही शामिल हुए थे. खबरों की माने तो जल्द ही वरुण और नताशा मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाले हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natasha Dalal, Natasha Dalal Makeup Video, Varun Dhawan, Varun Dhawan Wife, Varun Dhawan Instagram, Natasha Dalal Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com