विज्ञापन

हनुमान अंश के मुरीद हुए वरुण धवन, आदित्य धर के बाद की तारीफ, बोले- मुझे किसी ने प्रमोट करने के लिए हीं बोला  

वरुण धवन ने 'हनुमान अंश' की तारीफ करते हुए बताया कि वह पेरेंट्स के साथ फिल्म देखने गए थे. कहा- बचपन से हनुमान जी से कनेक्शन है. 

हनुमान अंश के मुरीद हुए वरुण धवन, आदित्य धर के बाद की तारीफ, बोले- मुझे किसी ने प्रमोट करने के लिए हीं बोला  
हनुमान अंश की वरुण धवन और आदित्य धर ने शेयर की फिल्म
नई दिल्ली:

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' सिनेमाघरों और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है. रिलीज होने के बाद फिल्म हर जगह से तारीफें बटोर रही है. इसी कड़ी में आदित्य धर के बाद अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म की जमकर तारीफ की. अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए सभी से फिल्म देखने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि वे अपनी मां के साथ फिल्म देखने के लिए गए थे. 

मातापिता के साथ देखने गए हनुमान अंश

जारी किए गए वीडियो में वे कहते हैं, "मैं वीडियो के माध्यम से आप सभी को कहना चाहूंगा कि आप सभी लोग थिएटर जाइए और फिल्म 'हनुमान अंश' जरूर देखकर आएं. मैं अपनी मम्मी के साथ फिल्म देखने के लिए गया था और फिर वाकई में मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा है. आप अपने माता-पिता, दोस्तों या फिर किसी भी करीबी के साथ देखने के लिए जाएं." अभिनेता ने अपनी वीडियो में इस बात की भी पुष्टि की उन्हें फिल्म प्रमोट करने के लिए किसी ने भी नहीं बोला, चूंकि फिल्म बहुत अच्छी है, जिस वजह से वे सभी को इसे देखने के लिए बोल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: 31 दिनों में संडे को हनुमान अंश की सबसे ज्यादा कमाई, 6006.5% प्रॉफिट से रचा इतिहास

वरुण धवन ने कहा- सिनेमाघरों में देखें

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा, "मुझे किसी ने भी बोला नहीं है ये वीडियो बनाने या फिर फिल्म को प्रमोट करने के लिए, मैं बस चाहता हूं कि सभी ये फिल्म देखें. बचपन से मेरा हनुमान जी के साथ कनेक्शन रहा है, लेकिन ये फिल्म कुछ अलग ही है. यह एक अध्यात्मिक फिल्म है, जिसे बहुत ही पवित्रता के साथ बनाया गया है. आप सभी लोग जाकर देखें और अनुभव करें. जिस तरह से फिल्म का डायरेक्शन और कलाकारों का अभिनय है, वह वाकई तारीफ के लायक है. विशाल जी के कमाल के निर्देशन में शोभिनव सत्या जी ने बहुत शानदार परफॉर्मेंस दी है." इससे पहले हनुमान अंश का पोस्टर शेयर करते हुए आदित्य धर ने हार्ट इमोजी शेयर की थी.  

हनुमान अंश की कमाई

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित, लिखित और निर्मित फिल्म प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है. इस फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद और पूर्णिमा तिवारी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. बेहद कम बजट (लगभग 2 करोड़ रुपये) में बनी इस फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में कम कमाई के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. 31 दिनों में फिल्म ने 144.40 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन भारत में कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- VIDEO: संजय दत्त ने मराठी बोलने से किया मना, महाराष्ट्र के मिनिस्टर से बोले- 6 साल जेल में नहीं सीखी

ये Video भी देखें: हनुमान अंश के शोभिनव सत्या ने बताया, फिल्‍म रिलीज के बाद कैसा कर रहे महसूस!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Varun Dhawan, Aditya Dhar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com