विज्ञापन

'मेरा घर टूट रहा है',गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का फिर छलका दर्द, Gen Z से मांगा सपोर्ट

सुनीता आहूजा ने अपनी आपबीती सुनाई. साथ महिलाओं और Gen Z बच्चों से सपोर्ट मांगा. सुनीता ने कहा कि वे काली माता के दर्शन करने आई हैं.

'मेरा घर टूट रहा है',गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का फिर छलका दर्द, Gen Z से मांगा सपोर्ट
'मेरा घर टूट रहा है',गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का फिर छलका दर्द
NDTV

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचीं. वहां उन्होंने काली माता के दर्शन किए और मीडिया से बातचीत में अपने पति गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते पर फिर से सवाल उठाए. सुनीता आहूजा ने अपनी आपबीती सुनाई. साथ महिलाओं और Gen Z बच्चों से सपोर्ट मांगा. सुनीता ने कहा कि वे काली माता के दर्शन करने आई हैं. उन्होंने बताया, 'आप सब जानते हैं कि महाकाली राक्षसों का नाश करती हैं. मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं, मैं माता से कहने आई हूं कि वे उनका नाश करें.'

Gen Z बच्चे और महिलाओं से मांगा सपोर्ट

उन्होंने आगे कहा कि मीडिया में आने और पब्लिसिटी के चक्कर में कुछ लोग गलत काम कर रहे हैं. सुनीता ने हाथ जोड़कर अपील की और कहा, 'आप लोग इन सब चीजों को सपोर्ट न करें. अगर आपकी घर की बेटी या बहू के साथ ऐसा होता तो आप क्या करते? कृपया मुझे सपोर्ट करें. जितने भी Gen Z बच्चे हैं और महिलाएं हैं, वे मेरे साथ खड़े हों. जो मेरे साथ हो रहा है, वह अच्छा नहीं है. मेरा घर टूट रहा है.'

सुनीता ने सभी महिलाओं और Gen Z युवाओं से अनुरोध किया कि वे उनके लिए आवाज उठाएं. उन्होंने मीडिया से भी कहा कि ऐसी खबरों को आगे न बढ़ाया जाए. आखिरी में उन्होंने काली माता से प्रार्थना की, 'जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखें. माता राक्षसों का नाश करने वाली हैं. मैं चाहती हूं कि मेरे जीवन से संकट हट जाए. जय महाकाली.'

गोविंदा ने दिया रिएक्शन

इससे पहले गोविंदा ने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा था कि इससे पहले वे करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी गए थे और उनकी फिल्में हिट हुई थीं. उनके मुताबिक यह उनके लिए शुभ संकेत है. लंबे समय बाद काम फिर से शुरू कर रहे हैं, इसलिए को-एक्ट्रेस के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया. गोविंदा ने यह भी कहा कि उन्हें परिवार से दूर करने और समाज में छवि खराब करने की साजिश रची गई है. वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते रहे हैं.

ये भी पढ़ें; किशोर कुमार-सुनील दत्त का 58 साल पुराना वो गाना जिसने बंद करवा दी थीं पड़ोस की खिड़कियां, हीरो सिर्फ हिलाता था होंठ और दोस्त गाता था गीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Ahuja, Sunita Ahuja And Govinda, Sunita Ahuja Allegations, Sunita Ahuja And Govinda Divorce Rumour, Komal Rani Swarnkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com