सलमान खान और करिश्मा कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी जोड़ी पर्दे पर दर्शकों को खूब पसंद आती थी. उनकी केमिस्ट्री और अंदाज का तो कोई मुकाबला ही नहीं कर सकता है. आज हम बात करेंगे साल 2000 में आई सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे'. इस फिल्म में सलमान और करिश्मा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी के लोग दीवाने हो गए थे. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान ने राजा और करिश्मा ने सपना का किरदार निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, इसके साथ ही इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे. इस फिल्म में कुल 8 गाने थे और ये उस दौर पर खूब सुने जाते थे. बस, ऑटो से लेकर के चाय और पाना वाली दुकान में इसकी कैसेट बजती थी. मतलब साफ है कि फिल्म की खासियत सिर्फ इसकी कॉमेडी और स्टारकास्ट नहीं थी, बल्कि इसका म्यूजिक भी खूब पसंद किया गया. 8 गाने वाले एल्मब में अलका याग्निक, कुमार सानू, सोनू निगम, शंकर महादेवन और सुरेश वाडकर जैसे सिंगर्स की आवाज सुनाई दी थी.
8 गानों का था पूरा एल्बम
फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था. इसके बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे थे. इसके 8 के आठों गाने सुपरहिट हुए थे. इसके एल्बम में रोमांस से लेकर शादी और मस्ती तक हर मूड के लिए गाना मौजूद था.
- पहला गाना प्यार दिलों का मेला है, इसे अलका याज्ञनिक और सोनू निगम ने गाया था.
- दूसरा गाना छमिया, इसे अलका याज्ञनिक और सोनू निगम ने गाया था.
- तीसरा गाना मुझसे शादी करोगी इसे कुमार सानू, अलका याज्ञनिक, सुरेश वाड़ेकर और शंकर महादेवन ने गाया था.
- चौथा गाना तेरा पल्लू सरका जाए रे इसे सोनु निगम और अलका याज्ञनिक ने गाया था.
- पांचवा गाना धीरे-धीरे चलना, इसे अलका याज्ञनिक और सोनू निगम ने गाया था.
- छठां गाना ओ मिस्टर राजा, इसे अलका याज्ञनिक और सोनू निगम ने गाया था.
- सातवां गाना दुल्हन हम ले जाएंगे इसे कुमार सानू, अलका याज्ञनिक औऱ सुनीता राव ने गाया था.
- आठवां गाना है ना बोलो...इसे अलका याज्ञनिक और कुमार सानू ने गाया था.
सलमान-करिश्मा के साथ बड़ी स्टारकास्ट
फिल्म में सलमान और करिश्मा के अलावा ओम पुरी, परेश रावल और अनुपम खेर तीनों ने करिश्मा के मामा का रोल प्ले किया था. इसके अलावा फिल्म में फारिदा जलाल, हिमानी शिवपुरी, जॉनी लीवर, दीपक तिजोरी, कश्मीरा शाह, दारा सिंह, कादर खान और सतीश कौशिक ने भी अभिनय किया था. फिल्म की कहानी सपना के तीनों मामा और राजा ओबेरॉय के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें सपना के तीनों मामा अपने-अपने तरीके से उसकी जिंदगी और शादी को लेकर फैसले लेना चाहते हैं. यहीं से फिल्म की कॉमेडी और राजा-सपना की लव स्टोरी आगे बढ़ती है.
बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म
फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 11 करोड़ रुपये था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 36.87 करोड़ हुआ. सलमान और करिश्मा की ये फिल्म साल 2000 की टॉप इंडिया ग्रॉस फिल्मों की लिस्ट में भी चौथे स्थान पर रही. फिल्म के साथ-साथ इसके गानों ने भी इसको एक अलग पहचान दिलाई. इसके गानों को उस दौर पर खूब सुना गया और जब भी सलमान के सुपरहिट गानों की लिस्ट आती है तो उसमें ये गाने भी शामिल रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं