विज्ञापन

गोविंदा संग माथे में सिंदूर लगाए लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं कोमल रानी, सुनीता आहूजा बोली- धोखेबाज होते हैं इंसान 

गोविंदा के को-एक्टर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा दरबार में नजर आने के बाद सुनीता आहूजा का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है.  

गोविंदा संग माथे में सिंदूर लगाए लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं कोमल रानी, सुनीता आहूजा बोली- धोखेबाज होते हैं इंसान 
सुनीता आहूजा ने कहा- इंसाने से अच्छे तो जानवर होते हैं
नई दिल्ली:

सुपरस्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, 90 के दशक के जाने माने सुपरस्टार अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसके चलते हाल ही में वह  गणेशोत्सव के दौरान शहर के प्रतिष्ठित लालबागचा राजा दरबार में अपनी को स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ भगवान गणपति का आशीर्वाद लेते हुए नजर आए. जबकि सुनीता आहूजा अकेले बप्पा के दर्शन करती हुई नजर आई. इसी बीच एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो गोविंदा के कोमल रानी के साथ स्पॉट होने के बाद का बताया जा रहा है, जिसमें सुनीता आहूजा कहती हैं, जानवरों से प्यार करो, धोखेबाज होते हैं इंसान. 

सुनीता आहूजा ने भी किए लालबागचा राजा के दर्शन

गोविंदा के बाद सुनीता आहूजा भी लालबागचा राजा के दर्शन करती हुई नजर आईं. वहीं इसके बाद गोविंदा भी कोमल रानी के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आए. जहां कोमल रानी माथे में सिंदूर लगाए हुए दिखीं. इसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों नेो रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना 17 लगातार हिट फिल्मों में शामिल है ये 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश ने बांधा समां

सुनीता आहूजा ने कही ये बात

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सुनीता आहूजा अगले दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. जहां उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए अपने पेट डॉग विंटर से मिलवाया, जो उन्हें बाय करने आया था. उन्होंने कहा, इंसानों को जितना भी प्यार दो फायदा नहीं है. धोखे ही देते हैं. इनको (पेट्स) प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं. विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है. इंसाने से अच्छे तो जानवर होते हैं. जानवरों से प्यार करो. इंसान से नहीं धोखेबाज होते हैं इंसान. 

कोमल रानी के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे गोविंदा 

गोविंदा सफेद रंग का पारंपरिक परिधान पहना, वहीं अभिनेत्री ने लाल और सरसों के रंग के शेड्स की साड़ी में नजर आईं. वहीं उनके माथे पर सिंदूर लगा था. गोविंदा ने प्रार्थना की और अंतिम आरती की. इस यात्रा से गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिस पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिया. वहीं उनकी बहू कश्मीरा शाह ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. 

गोविंदा और सुनीता आहूजा विवाद

गोविंदा की पत्नी ने आरोप लगाया था कि गोविंदा रानी के साथ प्रेम संबंध में हैं. सुनीता ने कहा था कि 62 वर्षीय अभिनेता को अपनी बेटी की उम्र की महिला के साथ घूमने पर शर्म आनी चाहिए और उन्होंने रानी के कपड़ों का मजाक भी उड़ाया था. इसके बाद, अभिनेता ने अपनी पत्नी के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. एक वीडियो में अभिनेता ने कहा, “आपके पीछे जो समूह है, जो गिरोह है, उन सबको सब जानते हैं. और मुझे लगता है कि यह जान-पहचान बहुत ज्यादा सामने आएगी. इसलिए यह आपको भी शोभा नहीं देगा. और मुझे लगता है कि भविष्य में भी, किसी न किसी समय आपको मेरी जरूरत पड़ेगी. इसलिए कृपया ऐसे बयान न दें. जो पॉडकास्ट चलाए जा रहे हैं और जो अपमान किए जा रहे हैं, कृपया अपनी सीमा में रहें. यह मेरी आपसे विनती है.”

ये भी देखें- गोविंदा और सुनीता का तलाक... फैमिली कोर्ट में दिखा कपल!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Ahuja, Bollywood, Govinda, Komal Rani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com