विज्ञापन

गोविंदा के साथ दिखीं कोमल रानी तो भड़कीं कश्मीरा शाह, बोलीं- ‘ऐसे मर्दों को आदर्श बनाना बंद करें, जो कम उम्र की महिला के साथ...'

गोविंदा की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है. अब उनकी को-स्टार के साथ सामने आई तस्वीरों और कश्मीरा शाह की एक पोस्ट ने फिर हलचल बढ़ा दी है. हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया है.

गोविंदा के साथ दिखीं कोमल रानी तो भड़कीं कश्मीरा शाह, बोलीं- ‘ऐसे मर्दों को आदर्श बनाना बंद करें, जो कम उम्र की महिला के साथ...'
चीटिंग, धोखा, शादी पर कश्मीरा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

गोविंदा हाल ही में मुंबई के मशहूर ‘लालबागचा राजा' के दरबार में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान अभिनेता सफेद कुर्ते और गले में दुपट्टा पहने ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए. हालांकि, इस बार गोविंदा से ज्यादा उनके साथ नजर आईं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार ने लोगों का ध्यान खींचा. दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी कथित डेटिंग की चर्चा तेज हो गई. इसी बीच कश्मीरा शाह की एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसे यूजर्स गोविंदा और कोमल रानी से जोड़कर देख रहे हैं.

कश्मीरा शाह ने ‘होमब्रेकर्स' पर साधा निशाना

कश्मीरा शाह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ‘घर तोड़ने वालों' को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि लोगों को ऐसी महिलाओं को ग्लैमराइज करना बंद करना चाहिए और उन पुरुषों को भी अपना आदर्श नहीं बनाना चाहिए, जो अपनी पत्नी को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़की के साथ चले जाते हैं. कश्मीरा ने अपने पोस्ट में इसे गलत बताते हुए लोगों से ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं देने की अपील की.

खास बात यह है कि कश्मीरा के इस पोस्ट को उनके पति और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने भी लाइक किया है. इसके बाद पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. हालांकि, कश्मीरा ने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है, इसलिए यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि उनका इशारा किसकी ओर था.

गोविंदा के साथ कोमल रानी को देख सुनीता ने भी दिया था बयान

गोविंदा और कोमल रानी के साथ नजर आने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान भी चर्चा में रहा. हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा था, “जानवरों से प्यार करो, इंसान से नहीं… इंसान धोखेबाज होते हैं.” हालांकि, सुनीता ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया और यह भी स्पष्ट नहीं किया कि उनका बयान किसी खास व्यक्ति या घटना को लेकर था या नहीं.

39 साल पुरानी है गोविंदा-सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को करीब चार दशक हो चुके हैं. दोनों ने साल 1987 में शादी की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा. बीते कुछ समय से गोविंदा और सुनीता अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. सुनीता ने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2' में भी अपनी शादी और गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर की थीं. अब कश्मीरा शाह की पोस्ट ने इस पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ीं विवेक ओबेरॉय की बेटी, 22 की उम्र में पायलट बनने के बाद अब बनेंगी हीरोइन, लाडली को गले लगा कर भावुक हुए एक्टर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmera Shah, Govinda, Sunita Ahuja, Komal Rani, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com