विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2020

Mouni Roy ने नाव पर बैठे-बैठे 'इन्हीं लोगों ने' गाने पर किया डांस, एक्सप्रेशंस ने मचाया धमाल- देखें Video

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कैंब्रिज की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह नाव पर बैठकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. खास बात तो यह है कि मौनी ने नाव पर रहते ही इन्हीं लोगों ने गाने पर जबरदस्त डांस भी किया.

Mouni Roy ने नाव पर बैठे-बैठे 'इन्हीं लोगों ने' गाने पर किया डांस, एक्सप्रेशंस ने मचाया धमाल- देखें Video
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने किया 'इन्ही लोगों ने' गाने पर धमाकेदार डांस
  • मौनी रॉय ने नाव पर किया 'इन्हीं लोगों' पर जबरदस्त डांस
  • मौनी रॉय के डांस ने बटोरी सुर्खियां
  • डांस के दौरान जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती दिखीं एक्ट्रेस
नई दिल्‍ली:

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. मौनी रॉय अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. इतना ही नहीं, वह कई बार अपने वीडियो और फोटो के कारण चर्चा में भी बनी रहती हैं. ऐसा ही हाल उनकी एक पोस्ट को लेकर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कैंब्रिज की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह नाव पर बैठकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. खास बात तो यह है कि मौनी ने नाव पर रहते ही 'इन्हीं लोगों ने' गाने पर जबरदस्त डांस भी किया. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) कैंब्रिज की इन तस्वीरों को साझा करते हुए अपनी दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं. उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किये. फोटो में एक्ट्रेस जहां जबरदस्त पोज और एक्सप्रेशंस देती दिखाई दे रही हैं तो वहीं वीडियो में वह इन्हीं लोगों ने गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में डांस करते हुए मौनी रॉय की अदा और उनके एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे हैं. मौनी की इस पोस्ट को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही एक्ट्रेस की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. मौनी रॉय की इस पोस्ट को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) का इसके अलावा एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह नाव पर ही बैठकर सुशांत सिंह राजपूत का गाना गाती दिखाई दे रही थीं. इन वीडियो में एक्ट्रेस का लुक और उनका स्टाइल देखने लायक है. बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी. फिल्मों में कदम रखने से पहले मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया में भी अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Dance, Mouni Roy Dance On Inhi Logo Ne, Mouni Roy Photos, Mouni Roy Dance On Boat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com