9 September Entertainment Top 5: एंटरटेनमेंट की टॉप सुर्खियों की बात करें तो इसमें दृश्यम 3 के ट्रेलर की काफी धूम रही. फैन्स को लंबे समय से अजय देवगन की इस फिल्म की वापसी का इंतजार था. अब फाइनली फिल्म की पहली झलक देखने को मिल गई है. इसके अलावा फैन्स की नजर मिर्जापुर की कमाई पर भी रही. एक और खबर जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी हनुमान अंश से जुड़ी. दरअसल फिल्म की प्रोड्यूसर ने फिल्म को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए.
1- हनुमान अंश 2 में नजर आएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा?
फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी परफॉर्मेंस दे रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. हनुमान अंश को रिलीज हुए एक महीने से ऊपर हो चुके हैं और यह अब भी लगातार कमाई कर रही है. हनुमान अंश के आखिरी में अगले पार्ट का संकेत भी दिया गया है. वह फिल्म की सफलता के बाद हनुमान अंश के मेकर्स इसके बाद कई सारे राज खोल रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के के लिए क्लिक करें.
2- Drishyam 3 का ट्रेलर रिलीज
अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर लौट रहे हैं. उनकी फिल्म Drishyam 3: The Conclusion का ट्रेलर सामने आ गया है. यह फिल्म विजय की कहानी का आखिरी अध्याय होगी. साल 2015 में शुरू हुई यह कहानी 2022 में आई दृश्यम 2 के बाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें.
3- ‘मिर्जापुर: द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल जारी
बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी ‘मिर्जापुर' के बढ़ते क्रेज की बड़ी तस्वीर दिखा रहे हैं. शानदार वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है. अपने थिएट्रिकल रन के 5वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की और अब तक कुल कितने करोड़ खाते में आ चुके हैं जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
4- रिलीज से 100 दिन पहले ये फिल्म कमा ले गई 380 करोड़
इस फिल्म की रिलीज को अभी 100 दिन बाकी हैं. लेकिन उससे पहले ही इसने 380 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं बजट की बात करें तो इस फिल्म को बनाने में करीब 4600 करोड़ खर्च हुए हैं. इसमें एक विलेन से भिड़ने के लिए 23 से ज्यादा सुपरहीरो आएंगे. इसने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. पढ़ें कौनसी है फिल्म डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें.
5- जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका
फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया ने भारतीय सिनेमा में सेंसरशिप के इतिहास को लेकर खुलकर बात की और साथ ही साथ इस बात पर भी खुलकर बोले कि फिल्ममेकर्स ने किस तरह समय समय पर राजनीतिक पाबंदियों का सामना किया है. तिग्मांशु ने वो विवाद भी याद किया जब दिलीप कुमार को सेंसर बोर्ड ने हे राम कहने पर टोक दिया था. पढ़ें क्या है पूरी खबर.
ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं