विज्ञापन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का हर दिन सिनेमाघरों में दिख रहा है भौकाल, अब तक फिल्म ने कर डाली इतनी मोटी कमाई

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल मुख्य भूमिकाओं में हैं.

‘मिर्जापुर: द मूवी’  का हर दिन सिनेमाघरों में दिख रहा है भौकाल, अब तक फिल्म ने कर डाली इतनी मोटी कमाई
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का हर दिन सिनेमाघरों में दिख रहा है भौकाल
NDTV

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी' में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर सामने आई है. यह भारत की सबसे लोकप्रिय कल्ट फ्रेंचाइजी में से एक ‘मिर्जापुर' की दुनिया को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आई है. फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक ‘मिर्जापुर' की इस दुनिया को सिनेमाघरों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रितेश सिधवानी की सोच और विजन ने इस कल्ट कहानी को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

मिर्जापुर की कमाई

अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी ‘मिर्जापुर' के बढ़ते क्रेज की बड़ी तस्वीर दिखा रहे हैं. शानदार वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है. अपने थिएट्रिकल रन के 5वें दिन फिल्म ने हिंदी में 15.6 करोड़ रुपये और तेलुगु में ₹10 लाख की कमाई की. फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और अब भी बॉक्स ऑफिस पर इसका शानदार प्रदर्शन जारी है. दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

सफलता की वजह दमदार कहानी

इन आंकड़ों की खास बात यह है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी' की सफलता सिर्फ इसके स्टार कास्ट की वजह से नहीं है. फिल्म की दमदार कहानी, यादगार डायलॉग्स, लोकप्रिय किरदार, फ्रेंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और इस दुनिया को बड़े पर्दे पर लाने का विजन इसकी सफलता की बड़ी वजह हैं. फिल्म का प्रदर्शन ओटीटी से शुरू हुई किसी कहानी के लिए एक खास मुकाम साबित हो रहा है. यह दिखाता है कि वर्षों से दर्शकों के बीच गहरी और मजबूत पकड़ बनाने वाली फ्रेंचाइजी में सिनेमाघरों में बड़ी सफलता हासिल करने की कितनी क्षमता है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की शानदार स्टार कास्ट में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी शामिल हैं. सभी कलाकार मिलकर ‘मिर्जापुर' की दुनिया की एक ऐसी अनकही कहानी को पर्दे पर लेकर आए हैं, जो दर्शकों के लिए एक भव्य सिनेमाई अनुभव है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur Movie, Mirzapur The Movie Box Office Collection, Ali Fazal, Divyenndu, Pankaj Tripathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com