विज्ञापन

हनुमान अंश 2 में नजर आएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? फिल्म के पार्ट 2 और 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा

फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी परफॉर्मेंस दे रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. हनुमान अंश को रिलीज हुए एक महीने से ऊपर हो चुके हैं और यह अब भी लगातार कमाई कर रही है.

हनुमान अंश 2 में नजर आएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? फिल्म के पार्ट 2 और 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा
हनुमान अंश 2 में नजर आएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा?
NDTV

फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी परफॉर्मेंस दे रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. हनुमान अंश को रिलीज हुए एक महीने से ऊपर हो चुके हैं और यह अब भी लगातार कमाई कर रही है. हनुमान अंश के आखिरी में अगले पार्ट का संकेत भी दिया गया है. वह फिल्म की सफलता के बाद हनुमान अंश के मेकर्स इसके बाद कई सारे राज खोल रहे हैं. अब प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने बताया है कि हनुमान अंश को कैसे शूट किया और कितना टाइम लगेगा.

क्या बोलीं नम्रता सिंह

नम्रता सिंह ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि शुरू से ही उन्होंने इसे तीन भागों वाली सीरीज के रूप में सोचा था. उन्होंने सभी को इसे ट्रिलॉजी के रूप में ही पेश किया था. नम्रता सिंह ने कहा, 'पहला भाग महाराज जी के शुरुआती सालों से लेकर कैंची धाम तक की कहानी है. दूसरा भाग कैंची धाम पर केंद्रित होगा और तीसरा भाग अंतरराष्ट्रीय कहानी पर आधारित होगा. अभी दूसरी और तीसरी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं लिखी गई है. टीम को इसे ठीक से तैयार करने में कुछ महीने लगेंगे. हमें एक ब्रेक की भी जरूरत है क्योंकि पिछले डेढ़ साल से लगातार काम चल रहा था. रिलीज के बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब दिन और लंबे हो गए हैं. इसलिए कम से कम 90 दिन का ब्रेक लेकर फिर काम शुरू करेंगे.'

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

22 दिन में शूटिंग खत्म

नम्रता सिंह ने खुलासा किया कि लेखक विशाल चतुर्वेदी बहुत तेज स्क्रिप्ट लिखते हैं. उन्होंने पहली फिल्म की स्क्रिप्ट एक महीने से भी कम समय में पूरी कर दी थी. शूटिंग भी सिर्फ 22 दिनों में खत्म हो गई. इसमें दो दिन मुंबई में और बाकी दिन चित्रकूट में शूटिंग हुई. चित्रकूट में शूटिंग चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन टीम ने इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया.

हनुमान अंश नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. उनके करोड़ों भक्तों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे नाम शामिल हैं. ऐसे में उनसे पूछा गया कि क्या ये लोग दूसरे भाग में कैमियो करेंगे? नम्रता सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से संपर्क किया है और वे फिल्म के बारे में पहले से जानते थे.

आने वाली भाग की कहानी

नम्रता और विशाल दोनों बाबा के भक्त हैं. नम्रता 14 साल से और विशाल 20 साल से बाबा से जुड़ी व्यक्तिगत कहानियां रखते हैं. उनका मकसद संतों पर फिल्में बनाकर उन्हें दुनिया तक पहुंचाना है. उन्होंने साफ कहा कि भारत के हजारों भक्त पहले आते हैं. कैंची की कहानी भारतीय भक्तों पर केंद्रित होगी. तीसरी फिल्म में बताया जाएगा कि कैसे बाबा ने स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जैक डोर्सी और जूलिया रॉबर्ट्स जैसे विदेशियों तक आध्यात्मिक ऊर्जा पहुंचाकर भारत को वैश्विक स्तर पर पहचाना. यह हिस्सा बाद में आएगा. इसके अलावा नम्रता सिंह ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. 

ये भी पढ़ें: 1966 का वो गाना जो आज भी नहीं हुआ पुराना, रेडियो की हुआ करता था शान, आशा भोसले ने अपनी आवाज से किया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh 2, Hanuman Ansh Blockbuster Collection, Hanuman Ansh Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com