भोजपुरी बवाल में सुर्खियां बटोरने के बाद अब तेज प्रताप 'राइज एंड फॉल' को लेकर सुर्खियों में हैं. तेजप्रताप जाने अनजाने कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. अब फिलहाल जो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तेज प्रताप बेड रूम में बैठे बंसी बजाते नजर आ रहे हैं और वहां उनके साथ करण पटेल और दूसरे कंटेस्टेंट भी मौजूद थे. तेज प्रताप अपनी धुन में मगन बांसुरी बजा रहे थे. इतने में वहां एक फीमेट कंटेस्टेंट एंट्री लेती है और उसे देखते ही तेज प्रताप कहते हैं लो गोपी आ गई. ये सुनकर सभी हंसने लग जाते हैं.
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, ऑरा है आपका, क्या कमाल का टैलेंट है. एक ने अनन्या पांडे का वीडियो शेयर कर लिखा, गोपी आ गई. एक ने तेज प्रताप यादव को शरारती कहा. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, वे बहुत ही नैचुरल हैं. एक कमेंट था, तेज प्रताप यादव जीतने वाले हैं, वो इस शो को खूब इंजॉय कर रहे हैं.
कब शुरू हुआ राइज एंड फॉल?
बता दें कि 'राइज एंड फॉल का सीजन 2' 26 सितंबर को शुरू हुआ था. प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे इस शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. इस शो में स्वरा भास्कर, प्रियंका चहर चौधरी, करण पटेल, गौतम गुलाटी, तेज प्रताप यादव, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, कायरा अनु, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप, अनीष भगत, इरीना रुदाकोवा बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं.
Teju bhaiyya please hesitate 😂❤️ https://t.co/6alQwp42cU pic.twitter.com/ATkQWPLpEI
— Alpakanya (@Alpakanya) September 29, 2026
यह भी पढ़ें: 49 साल पुराना हेलेन का ये गाना 5 फिल्मों में हुआ इस्तेमाल, उस जमाने में इसके लिए थियेटर में सिक्के उछालते थे दर्शक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं