4600 करोड़ का बजट. 23 से ज्यादा सुपरहीरो. एक महाखलनायक. दुनियाभर में फैन फॉलोइंग और 18 दिसंबर 2026 की तारीख. इस दिन कुछ ऐसा होने जा रही है जिसकी काउंटडाउन पहले ही शुरू हो चुकी है. इस दिन ऐसी फिल्म रिलीज हो रही है जिसके लिए दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज है. हम बात कर रहे हैं मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की. हॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है. मार्वल स्टूडियो की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज से पूरे 100 दिन पहले 4 करोड़ डॉलर यानी करीब 380 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.
एक्स एकाउंट ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के अनुसार, यह उपलब्धि किसी भी फिल्म ने पहले कभी नहीं हासिल की है. हालांकि फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन इसका बज अभी से हो गया है.
4600 करोड़ का दांव, और नया रिकॉर्ड
आम तौर पर बड़ी फिल्मों की टिकट बिक्री रिलीज से कुछ हफ्ते पहले तेज होती है. डूम्सडे के मामले में प्रीमियम फॉर्मेट शो, खासकर डिज्नी के इन्फिनिटी विजन थिएटरों के टिकट जुलाई से ही बिकने लगे थे. कई सिनेमाघरों में 17 और 18 दिसंबर के शो लगभग भर चुके हैं. रिलीज से 100 दिन पहले टिकट खरीदना दिखाता है कि मार्वल की इवेंट फिल्मों के लिए दर्शकों का उत्साह अब भी कायम है.
AVENGERS: DOOMSDAY has crossed $40M in domestic pre-sales 100 days before its release.
— Global Box Office (@GlobalBoxOffice) September 8, 2026
It's the first movie to EVER reach that milestone 100 days ahead of its domestic debut. pic.twitter.com/EDPIEZrFr4
फिल्म का बजट भी चर्चा का केंद्र है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का मेकिंग बजट करीब 4600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. खर्च सिर्फ विजुअल इफेक्ट्स तक सीमित नहीं. फिल्म में अवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मैन एक साथ आए हैं. रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम बने हैं. एक्टर्स की फौज की वजह से भी फिल्म का बजट काफी बढ़ गया है. फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं, और ये फिल्म एमसीयू की 39वीं किस्त है. रनटाइम करीब 2 घंटे 45 मिनट बताया जा रहा है. इसके बाद 17 दिसंबर 2027 को 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' रिलीज होगी.
मार्वल के लिए क्यों जरूरी है 'अवेंजर्स: डूम्सडे', भारत में क्या उम्मीद
स्टूडियो के लिए ये फिलम काफी जरूरी है. इससे पहले मार्वल की आई फिल्में उम्मीदों की कसौटी पर खरी नहीं उतरीं. उनका बज भी कुछ खास नहीं रहा. लेकिन हाल ही में रिलीज हुई स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हो गई.
भारत में मार्वल फिल्में हमेशा मजबूत रही हैं. दिसंबर का मौसम, छुट्टियां और आईमैक्स-प्रीमियम शो की मांग को देखते हुए यहां भी भारी बुकिंग की उम्मीद है. अभी सिर्फ अमेरिका की प्री सेल का आंकड़ा सामने आया है. ग्लोबल प्री-सेल जुड़ने पर कमाई कई गुना बढ़ सकती है. 4600 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म अब सिर्फ सुपरहीरोज की कहानी नहीं, बॉक्स ऑफिस इतिहास का अगला अध्याय बनने की भी कोशिश. नतीज तो 18 दिसंबर को ही आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं