विज्ञापन

49 साल पुराना हेलेन का ये गाना 5 फिल्मों में हुआ इस्तेमाल, उस जमाने में इसके लिए थियेटर में सिक्के उछालते थे दर्शक

1977 में रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में फिल्म आई थी इंकार. इसका एक गाना ऐसा हिट हुआ था कि इसे अलग अलग समय में अलग अलग फिल्मों में इस्तेमाल किया गया. इस पर सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन तक ने डांस किया है.

49 साल पुराना हेलेन का ये गाना 5 फिल्मों में हुआ इस्तेमाल, उस जमाने में इसके लिए थियेटर में सिक्के उछालते थे दर्शक
उषा मंगेशकर का गाना 5 फिल्मों में हुआ इस्तेमाल
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्मों के क्लासिक गाने रीमेक किए जाते हैं. एक गाने को कई बार अलग अलग वर्जन में बनाया और पेश किया जाता है. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे एक या दो या तीन नहीं बल्कि पांच बार फिल्मों में इस्तेमाल किया गया. बताया जाता है कि असल में जब ये गाना आया था तो लोग इसके इतने दीवाने थे कि थियेटर में सिक्के उछाला करते थे. ये सारा क्रेज था हेलेन के डांस पर जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से इस डांस नंबर पर चार चांद लगा दिए. 

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 1977 में आई फिल्म इंकार में आया था. ये गाना था 'मुंगड़ा मुंगड़ा मैं गुड़ की डली'. इस गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे और इसे कम्पोज किया था राजेश रोशन ने. अब बात करते हैं इस हिट क्लासिक डांस नंबर की सिंगर की. वो गाना जिसे अलग अलग फिल्मों में पांच बार इस्तेमाल किया उसे उषा मंगेशकर ने गाया था. वहीं हेलेन ने इस पर अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से ऐसा जादू चलाया कि ये गाना एवरग्रीन हो गया.

पांच फिल्मों में इस्तेमाल हुआ ये गाना

असल में 1977 में आया 'मूंगड़ा मूंगड़ा' 1984 में अंदर बाहर में भी इस्तेमाल किया गया. इस बार इस गाने में जयश्री टी नजर आई थीं. 1990 में सनी देओल की घायल में 'मूंगड़ा मूंगड़ा' बैग्राउंड में बजा था. साल 2013 में कमांडो में फिल्म दोबारा मूंगड़ा आया. इस बार इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया था. गाने को इस्तेमाल करने का सिलसिला यहीं नहीं थमा. साल 2019 में मूंगड़ा का एक नया वर्जन आया. टोटल धमाल में इस गाने को गौरव और रोशिन ने रीमिक्स किया. इस वर्जन में सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन ने स्पेशल अपीयरेंस दी थी. 

बॉक्स ऑफिस पर कैसी चली थी इंकार

विनोद खन्ना के लीड रोल वाली इस फिल्म का बजट करीब 1.10 करोड़ बताया जाता है. वहीं इसकी कलेक्शन करीब 3.80 करोड़ रुपये रही थी. इस लिहाज से फिल्म को हिट कहा जा सकता है. राज सिप्पी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 'मूंगड़ा मूंगड़ा' की बंपर पॉपुलैरिटी ने भी खूब फायदा दिलाया था.

यह भी पढ़ें: महबूबा नहीं मां की तारीफ में लिखा गया था 58 साल पुराना ये गाना, लता मंगेशकर की आवाज नम कर देगी आंखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mungda Mungda Song Movie Inkaar, Mungda Song, Helen, Usha Mangeshkar, Entertianment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com