पहले सीजन की सक्सेस के बाद Netflix ने रियलिटी शो 'Lock Upp: Sach Ya Sazaa' के सीजन 2 की अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ Netflix ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "लौट रहा है Lock Upp. भाग कर जाओगे कहां? Lock Upp सीजन 2 देखें, जल्द आ रहा है, सिर्फ Netflix पर!" एकता कपूर, शोभा कपूर और मनीषा शर्मा के सपोर्ट के साथ यह नया सीजन तमाशे और वीकनेस के बीच के फर्क को मिटा देगा, क्योंकि कुछ नए कंटेस्टेंट नए सीक्रेट्स के साथ लॉक-अप के अंदर बंद होंगे.
आने वाले सीजन में एक ऐसी दुनिया देखने को मिलेगी जहां अलग-अलग तरह के लोग टकराएंगे, समीकरण बदलेंगे और हर राज में गेम बदलने का दम होगा. नए सीजन के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा, Netflix पर 'Lock Upp: Sach Ya Sazaa' हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा सफल रहा. शो की बातचीत, कंटेस्टेंट और उनके यादगार पल फिनाले के बाद भी दर्शकों के जहन में बने रहे. यही बात Lock Upp की वापसी को इतना रोमांचक बनाती है. अगला सीजन दर्शकों को एक जानी-पहचानी दुनिया में ले जाएगा, लेकिन बिल्कुल नई कहानियों, किरदारों और सरप्राइज के साथ और फराह और रितेश दमदार जेलर जोड़ी के तौर पर Lock Upp को होस्ट करेंगे जो अगले चैप्टर में अपनी एनर्जी और नया अंदाज लेकर आएंगे.
Netflix इंडिया में कंटेंट की VP मोनिका शेरगिल ने कहा, "'Lock Upp: Sach Ya Sazaa' रातों-रात लोगों की पसंद बन गया. दर्शक इससे जुड़े, बहस की और बार-बार इसे देखने आए. इसने उस दौर की नब्ज को पकड़ा - न सिर्फ मनोरंजन के तौर पर, बल्कि एक ऐसी जगह के तौर पर जहां सेलेब्रिटीज उन टॉपिक पर बात करते थे जिन पर वे शायद ही कभी बात करते हैं, अपनी चॉइस को अपनाते थे और पुराने ट्रॉमा का सामना करते थे. एकता का बोल्ड देसी आइडिया और Netflix पर बड़े पैमाने पर इसको एक शो में बदलना एंटरटेनमेंट को पीक पर ले गया. सीजन 2 में हमारे दर्शकों के लिए कई नए सरप्राइज के साथ उसी Netflix इफेक्ट को फिर से बनाने की कोशिश की जाएगी." नए कंटेस्टेंट्स, नए टास्क और नए सीक्रेट्स के साथ शो का नया सीजन जल्द ही शुरू होगा. हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि 'लॉक अप: सच या सजा सीजन 2' जल्द ही आएगा.
यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54: फिल्म पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, कमाई 400 करोड़ पार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं