एक्ट्रेस-फिल्ममेकर पूजा भट्ट अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. दरअसल बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लेने के बाद से उनकी काफी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है. हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म डैडी से महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बहुत कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में बात की. पूजा भट्ट ने 17 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत करने और 25 साल की उम्र में कैमरे के पीछे जाने के बारे में खुलकर बात की.
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में पूजा भट्ट ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म डैडी की थी तब वह सिर्फ 17 साल की थीं. "डैडी, दिल है कि मानता नहीं के बाद सड़क एक हैट-ट्रिक की तरह थी. 19 साल की उम्र में मैं सुपरस्टार थी और 24 साल की उम्र में इंडस्ट्री ने कहा 'ये तो खत्म हो चुकी है तो मैंने कहा कि यह है दुनिया में अकेली ऐसी इंडस्ट्री है जहां 24 साल की उम्र में जब ज्यादातर लोग शुरुआत ही कर रहे होते हैं आप स्टारडम की ऊंचाई पर पहुंच चुके होते हैं. वे लोग पहले ही आपको यह कहते हुए गड्ढे में गिरा चुके होते हैं कि आपका काम खत्म हो गया."
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
बातचीत के दौरान पूजा ने यह भी बताया कि क्यों उन्होंने 25 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़ दी और कैमरे के पीछे चली गईं. उन्होंने कहा, "25 साल की उम्र में मैंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, तम्मन्ना बनाई. मैंने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता." मुझे सेल्फ सेटिफैक्शन की भावना मिली. मैंने पूरे देश की यात्रा की लोगों से मुलाकात की और उस फिल्म ने चैरिटी के लिए धन जुटाया, मुझे अपना नेशनल अवॉर्ड मिला. फिर मैंने काजोल के साथ दुश्मन इसके बाद ज़ख्म बनाई."
इसके अलावा, भट्ट ने यह भी शेयर किया कि 21 साल तक उन्होंने कैमरे का सामना नहीं किया क्योंकि वह सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रही थीं. उनके मुताबिक उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उनका स्टारडम का दौर खत्म हो चुका है और वह एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर जिंदगी के एक नए फेज में एंटर कर चुकी हैं. पूजा की आखिरी फिल्म जिस्म 2 थी और उन्होंने सनी लियोन को लॉन्च किया था.
पूजा भट्ट ने बॉम्बे बेगम से वापसी की
लगभग दो दशकों तक ग्लैमर से दूर रहने के बाद पूजा भट्ट ने 2021 में नेटफ्लिक्स की बॉम्बे बेगम्स के साथ एक्टिंग में वापसी की. उन्होंने खुलासा किया, "मुझे लगा कि यह मेरे लिए खत्म हो गया है, और फिर अलंकृता श्रीवास्तव और बोर्निला (चटर्जी) ने मुझे बॉम्बे बेगम की स्क्रिप्ट भेजी. मैंने उन्हें बताया कि मैंने यह दरवाजा बंद कर दिया है और मैं अब एक्ट्रेस नहीं हूं लेकिन उन्होंने मुझसे इसे पढ़ने के लिए कहा. जब मैंने इसे पढ़ा तो मुझे लगा कि यह कमाल है. मुझे यह रोल निभाना होगा. 21 के बाद साल बाद मैंने वापसी की.” हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लेने के बाद पूजा चौथी रनर-अप बनकर बाहर निकली थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं