बॉलीवुड मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को कौन नहीं जनता है. अपनी जबरदस्त अदाकारी और एक्शन से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) बिहार के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं और आज इस मुकाम पर अपनी मेहनत से पहुंचे हैं. हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दोनों सीजन से वो पूरी दुनिया में जबरदस्त तरीके से मशहूर हो गए हैं. 'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है. इसी के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'डायल 100' को लेकर वो अब चर्चाओं में बने हुए हैं.
मनोज बाजपेयी ने शेयर किया एक्सपीरियंस
अपनी आने वाली फिल्म 'डायल 100' को लेकर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) कहते हैं 'मैंने इससे पहले "कौन" नामक एक फिल्म की है, "कौन" की कहानी भी इस फिल्म की तरह एक रात की थी. सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा यह है कि आपको लगातार बने रहना चाहिए होता है और प्रदर्शन का ग्राफ सुसंगत होना होता है. लोगों को यह महसूस भी नहीं होना चाहिए कि एक प्रदर्शन हो रहा है, उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि यह वास्तविक जीवन है. यह इतना स्वाभाविक और सूक्ष्म होना चाहिए, और इसे नाटकीय प्रदर्शन नहीं होना चाहिए. इसमें स्थिरता होनी चाहिए जो पूरी तरह से प्राकृतिक हो. इसलिए ग्राफ पर काम करने के लिए एक किसी भी पल को हल्के में नहीं ले सकते. यहां तक कि नियमित फिल्मों में भी हमेशा एक या दो दिन का अंतराल होता है और जिस तरह से आप ग्राफ का पालन करते हैं वह बहुत अलग है लेकिन इस तरह की स्थिति में आपको वास्तविक होना पड़ता है और प्रवाह बहुत स्वाभाविक होना चाहिए.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
'डायल 100' में आएंगे नजर
बता दें कि, मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपनी हालिया रिलीज सीरीज फैमिली मैन और फैमली मैन 2 (Family man 2) को लेकर खूब सुर्खियों बटोरी हैं. फैमली मैन 2 में की गई उनकी शानदार एक्टिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया है. अब वो 'डायल 100' बॉलीवुड थ्रिलर ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन रेंसिल डी सिल्वा ने किया है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ नीना गुप्ता और साक्षी तनवर, मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म 6 अगस्त को ZEE5 पर रिलीज की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं