सुधीर मिश्रा की अपकमिंग डायरेक्टोरियल फीचर फिल्म, जिसे अनुभव सिन्ह प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसकी घोषणा के बाद से इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी आजादी के समय के इतिहास से जुड़ी है. इसे 21 दिनों के एक कम चर्चित दौर पर बनाया जा रहा है. फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि इसमें नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं. ऐसे में जब फैंस कयास लगाए जा रहे थे कि मनोज, गांधी जी के किरदार में किस तरह नजर आएंगे. उनका फर्स्ट लुक सामने आया है.
मनोज बाजपेयी तस्वीर में बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं. इस जबरदस्त लुक में यह साफ फिल्म लवर्स महसूस कर सकते हैं कि एक्टर ने न सिर्फ गांधी जी के लुक को अपनाया है बल्कि उनके बॉडी लेंग्वेज को भी अपना लिया है. लुक सामने आने के बाद हर तरफ यह चर्चा तेज हो गई है कि यह किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सबसे मुश्किल किरदारों में से एक है.
इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े और दिग्गज नाम साथ आएं हैं. इसमें पहला नाम अनुभव सिन्हा का आता है जिन्होंने बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले ‘मुल्क', ‘आर्टिकल 15' और ‘थप्पड़' जैसी दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्में प्रोड्यूस की है. दूसरा नाम दिग्गज डायरेक्टर सुधीर मिश्रा का है, जिन्हें ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और ‘धारावी' जैसी शानदार फिल्मों के साथ इंडस्ट्री में करीब चार दशक पूरे कर चुके हैं. वहीं, तीसरा नाम है सौरभ शुक्ला का है, जिनके फिल्म में शामिल होने से ही कहानी में मजबूती नजर आने लगती है.
यह भी पढ़ें-' करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड
बात करें लुक की तो इसमें मनोज बाजपेयी की इंटेंस एक्टिंग और दमदार परफॉर्मेंस की झलक देखने मिलती है. इससे यह साफ है कि यह फिल्म हाल के समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं