विज्ञापन

मनोज बाजपेयी की अदाकारी का सिर्फ 25% हुआ इस्तेमाल, बोले- बॉलीवुड ने कई टैलेंटेड एक्टर्स को बर्बाद किया

मनोज बाजपेयी का मानना है कि बॉलीवुड में कई कलाकारों की प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाता, क्योंकि उन्हें एक ही तरह के किरदारों तक सीमित कर दिया जाता है. अभिनेता का कहना है कि उनकी अपनी अदाकारी का भी अब तक सिर्फ 25 फीसदी हिस्सा ही पर्दे पर सामने आया है, जबकि ओटीटी ने कलाकारों के लिए नए अवसर खोले हैं.

मनोज बाजपेयी की अदाकारी का सिर्फ 25% हुआ इस्तेमाल, बोले- बॉलीवुड ने कई टैलेंटेड एक्टर्स को बर्बाद किया
मनोज बाजपेयी का कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने फिल्म इंडस्ट्री में सकारात्मक बदलाव लाए हैं

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के पूरे मौके नहीं मिले. अभिनेता मनोज बाजपेयी भी कुछ ऐसा ही मानते हैं. फिल्म इंडस्ट्री में दशकों बिताने के बाद मनोज का कहना है कि बॉलीवुड ने कई प्रतिभाशाली कलाकारों की काबिलियत का सही इस्तेमाल नहीं किया. इसकी एक बड़ी वजह है कलाकारों को एक ही तरह के किरदारों में बांध देना. मनोज के मुताबिक, इस वजह से कई कलाकार अपनी असली प्रतिभा दुनिया को दिखाने से चूक गए. दिलचस्प बात यह है कि मनोज खुद भी मानते हैं कि उनकी अदाकारी का अब तक सिर्फ 25 फीसदी हिस्सा ही पर्दे पर सामने आया है.

बॉलीवुड में कलाकारों को एक ही तरह के किरदारों में बांध दिया जाता है

मनोज बाजपेयी ने अपनी नई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘गजब रात' के प्रमोशन के दौरान इस मुद्दे पर खुलकर बात की. जूम के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को एक खास छवि में बांध देने की आदत पुरानी है. जब किसी अभिनेता को एक तरह के किरदार में पसंद किया जाता है, तो फिल्ममेकर बार-बार उसे उसी तरह के रोल देने लगते हैं. धीरे-धीरे उसकी पहचान भी उसी किरदार तक सीमित होकर रह जाती है.

मनोज का मानना है कि इस सोच ने कई बेहतरीन कलाकारों की प्रतिभा को नुकसान पहुंचाया है. कुछ कलाकारों को तो अपनी काबिलियत साबित करने का मौका तक नहीं मिला. वे बिना पहचान और तारीफ हासिल किए ही इंडस्ट्री से दूर हो गए. अभिनेता के मुताबिक, कलाकारों के साथ सेट पर होने वाला व्यवहार और उन्हें दिए जाने वाले किरदार भी उनकी प्रतिभा को सामने लाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.

मनोज बाजपेयी की अदाकारी का सिर्फ 25 फीसदी इस्तेमाल हुआ

मनोज बाजपेयी ने अपनी अभिनय क्षमता को लेकर भी एक दिलचस्प बात कही. उन्होंने बताया कि अब तक उनकी अदाकारी का सिर्फ 25 फीसदी हिस्सा ही इस्तेमाल किया गया है. उनके मुताबिक, एक अभिनेता के भीतर हमेशा कुछ नया करने की भूख रहती है. वह हर बार अपने पिछले काम से बेहतर करना चाहता है और ऐसे किरदार निभाना चाहता है, जो उसकी प्रतिभा के नए पहलुओं को सामने लाएं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने पिता का सरनेम हटा कर मां का लगाया तो मिली पहचान, सिर्फ 2 हिट फिल्मों के दम पर खड़ी की 170 करोड़ की नेट वर्थ

मनोज ने कहा कि वह खुश हैं कि उनके भीतर आज भी कुछ नया करने का जुनून बाकी है. वह हर अगली फिल्म को एक नए मौके की तरह देखते हैं. उनके इस बयान से साफ है कि इतने सालों तक इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद वह खुद को एक कलाकार के रूप में और बेहतर बनाना चाहते हैं.

ओटीटी ने बदली कलाकारों की किस्मत

मनोज बाजपेयी का मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं. अब उन कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिल रहे हैं, जिन्हें पहले सीमित किरदारों में ही देखा जाता था. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह की कहानियां और किरदार सामने आने से कलाकारों के लिए नए रास्ते खुले हैं. मनोज की फिल्म ‘गजब रात' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें उनके साथ नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, कीकू शारदा और श्रद्धा दास भी नजर आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Bajpayee, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com