Swatantra Veer Savarkar box office collection: रणदीप हुड्डा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे धीरे आगे बढ़ रही है. अगर पहले दिन के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म की रिलीज के दिन यानी 22 मार्च को फिल्म ने महज 1.05 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ की कलेक्शन की. रविवार को कमाई 2.7 करोड़ रही. इसके बाद सोमवार यानी होली के दिन एक बार फिर कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला. होली के दिन स्वतंत्र वीर सावरकर ने 2.26 करोड़ की कलेक्शन की. इस हिसाब से देखा जाए तो कमाई बढ़ तो रही है लेकिन रफ्तार जरा धीमी है. इस हिसाब से तो 50 करोड़ करने में 50 दिन लग जाएंगे और बॉक्स ऑफिस पर इतना टाइम किसे मिलता है.
स्वतंत्र वीर सावरकर फिल्म के बारे में
फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा रणदीप हुड्डा ने डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है. फिल्म में अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी हैं. इसे प्रोड्यूस जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, संदीप सिंह, रणदीप हुडा और योगेश राहर ने किया है. इसके को प्रोड्यूसर रूपा पंडित, सैम खान, अनवर अली और पांचाली चक्रवर्ती हैं. यह फिल्म स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत के सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक विनायक दामोदर सावरकर पर बनी है. उन्हें स्वातंत्र्य वीर सावरकर के रूप में सम्मान दिया जाता है. यह फिल्म भारत की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानी की लड़ाई की यात्रा और संघर्ष को दिखाती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पीयूष गोयल ने देखी फिल्म
रविवार (24 मार्च) को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में स्वातंत्र्य वीर सावरकर की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए. पैपराजी के शेयर किए गए एक वीडियो में पीयूष गोयल फिल्म देखते नजर आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं