लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. करीब 4 साल बाद फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद आमिर खान ने बड़े पर्दे पर वापसी की है, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता के फैंस और दर्शकों के बीच फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर वह क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है, जिसकी उम्मीद थी. फिल्म ने अपने पहले दिन हल्की कमाई के साथ शुरुआत की. दूसरा दिन भी लाल सिंह चड्ढा के लिए ठंडा रहा है.
लाल सिंह चड्ढा के लिए दूसरा दिन भी खास नहीं रहा है. शुरुआत आंकड़ों की बात करें तो आमिर खान की इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन सिर्फ 8 से 9 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह अनुमानित आंकड़े हैं. वहीं लाल सिंह चड्ढा ने अपने पहले दिन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऐसे में दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई है. ऐसे में आमिर खान की फिल्म ने अपने दो दिन में करीब 20 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की है. वहीं अगर कमाई का यह सिलसिला बरकरार रहता है तो आमिर खान और मेकर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
इससे पहले पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा के फर्स्ट डे की 95 हजार से ज्यादा एडवांस टिकट बिकी थीं. इसका मतलब है कि आमिर खान की फिल्म ने इन 95 हजार टिकट की एडवांस बुकिंग में करीब 11.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. आपको बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बॉलीवुड सितारों ने काफी तारीफ की है. यह हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है.
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे कल सुबह पहुंचे एयरपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं