'परम सुंदरी' के साथ इंटरनेट पर धमाल मचाने के बाद कृति सेनन अपनी दोबारा लौट आई हैं. और इस बार, वह अकेली नहीं हैं. 'हम दो हमारे दो' के नए सॉन्ग में राजकुमार राव और कृति सेनन अपने फिल्मी स्वैग के साथ डांस फ्लोर पर धूम मचा रहे हैं. सचिन-जिगर का 'बांसुरी' सॉन्ग डांस नंबर है जो दीवाली की पार्टियों में तूफान लाने जा रहा है. राजकुमार राव और कृति सेनन की खासियत है कि वह चीजों को खास अंदाज में करते हैं, और इस सॉन्ग में उनकी केमेस्ट्री भी देने लायक है.
फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताती है जो माता-पिता को 'गोद लेने' की मजेदार योजना बनाता है, ताकि वह अपने प्यार से शादी कर सके. इसमें परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. कंपोजीशन के बारे में संगीतकार जोड़ी सचिन जिगर कहते हैं, 'बांसुरी एक मजेदार ट्रैक है जो निश्चित रूप से युवाओं के बीच हिट होने वाला है. इस अनोखे, ताज़ा और आकर्षक गाने के लिए भारतीय बांसुरी के जादू को देसी बीट्स के आकर्षक के साथ मिश्रित किया है.'
ट्रैक को पीयूष-शाजिया ने कोरियोग्राफ किया है, शेली ने इस सॉन्ग को लिखा है और असीस कौर, आईपी सिंह, देव नेगी के साथ-साथ संगीतकार सचिन-जिगर ने गाया है. 'हम दो हमारे दो' में राजकुमार राव, कृति सेनन, परेश रावल, रत्ना पाठक शाह और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है. फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 अक्तूबर से स्ट्रीम होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Rashmi Rocket Review: ट्रैक और कोर्ट का बेहतरीन संतुलन है Taapsee Pannu की रश्मि रॉकेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं