विज्ञापन

16 साल के करियर में 7 लोगों की बायोपिक कर चुके राजकुमार राव, एक शख्सियत को तो पता भी नहीं था कौन हैं राजकुमार

राजकुमार राव ने साल 2010 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उन्होंने लव सेक्स और धोखा, सिटी लाइट्स जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से जनता का खूब दिल जीता इसके अलावा वो बायोपिक्स के लिए भी मेकर्स की पहली पसंद बने.

16 साल के करियर में 7 लोगों की बायोपिक कर चुके राजकुमार राव, एक शख्सियत को तो पता भी नहीं था कौन हैं राजकुमार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म देश के चर्चित वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमा लड़ा था. फिल्म में राजकुमार राव, उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि वामिका गब्बी उनकी पत्नी ज्योति निकम की भूमिका में नजर आएंगी. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है. यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म को लेकर दिलचस्प बात यह है कि उज्ज्वल निकम राजकुमार राव के काम से परिचित नहीं थे और उन्होंने उनकी कोई फिल्म नहीं देखी थी. जब उन्हें बताया गया कि राजकुमार राव उनकी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में उनका किरदार निभाएंगे, तो उन्होंने हैरानी से पूछा, “अविनाश जी, ये कौन राजकुमार है भाई?” हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनकी इस प्रतिक्रिया को गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए. दरअसल वह अभिनेता के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे.

निकम ने बताया कि इसके बाद फिल्म के निर्देशक अविनाश अरुण ने उन्हें राजकुमार राव के बारे में बताया और कहा कि वह बेहतरीन कलाकार हैं. इसके बाद निकम उनकी शूटिंग देखने पहुंचे. वहां राजकुमार राव से मिलने के बाद उनके मन में अभिनेता को लेकर अच्छी छवि बनी. उन्हें राजकुमार बेहद सरल और जमीन से जुड़े हुए इंसान लगे, जिनमें स्टार होने का कोई दिखावा नहीं था. उज्ज्वल निकम ने राजकुमार राव के स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा, “अरे, रियल एक्टर है. आई लाइक हिज नेचर.” उन्होंने बताया कि राजकुमार से मिलने के बाद उन्होंने अविनाश अरुण से कहा कि उन्होंने अच्छा कलाकार चुना है.

हालांकि, निकम के मन में यह जानने की उत्सुकता भी थी कि राजकुमार राव पर्दे पर उनका किरदार किस तरह निभाएंगे. वह यह देखना चाहते थे कि अभिनेता उनकी आवाज और व्यक्तित्व को किस तरह पर्दे पर उतारते हैं. बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अब तक राजकुमार राव की कोई फिल्म देखी है, तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने उनकी कोई फिल्म नहीं देखी. उन्हें यह भी ठीक से याद नहीं था कि उन्होंने कभी उनकी कोई फिल्म थोड़ी-बहुत देखी थी या नहीं.

राजकुमार राव की छठी बायोपिक होगी ‘प्रहार'

राजकुमार राव के करियर की बात करें तो वह इससे पहले भी कई बायोपिक फिल्मों में काम कर चुके हैं. हिंदी सिनेमा में अब तक वह करीब चार बायोपिक का हिस्सा रह चुके हैं और ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' उनके करियर की पांचवी बायोपिक होगी. इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसे उनके करियर की छठी बायोपिक बताया जा रहा है. ऐसे में उज्ज्वल निकम की भूमिका उनके लिए एक और वास्तविक शख्सियत को पर्दे पर जीवंत करने का मौका है. राजकुमार राव की बायोपिक्स की लिस्ट में श्रीकांत, शाहिद, अलीगढ़, बोस, प्रहार, दादा शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkummar Rao, Rajkummar Rao Films, Hindi News, Trending,  Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com