अपनी सुपरस्टार मां श्रीदेवी और बहन जान्हवी कपूर के नक्शेकदम पर चलते हुए, स्टार किड खुशी कपूर ने 2023 में द आर्चीज के साथ एक एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर शुरू किया. जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इंप्रेस करने में विफल रही. लेकिन ख़ुशी अपने कोस्टार्स और दोस्तों सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की तरह अब फुल फ्लेज बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं. खैर खुशी अब आने वाली रोमांटिक कॉमेडी लवयापा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत के लिए तैयारियों में बिजी हैं. आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ इस फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है. ताजा अपडेट ये है कि खुशी का लवयापा में आठ मिनट का एक मोनोलॉग है.
हां आपने सही पढ़ा. ताजा रिपोर्ट बताती हैं कि खुशी कपूर, कार्तिक आर्यन के सक्सेस मंत्र से इंस्पायर्ड हैं. याद कीजिए जब उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म प्यार का पंचनामा (2011) में चार मिनट के मजेदार मोनोलॉग से दर्शकों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था? इस साल बानी के रोल में खुशी लवयापा के एक अहम सीन में प्यार और दिल टूटने के बारे में आठ मिनट का मोनोलॉग देंगी. हम सभी जानते हैं कि यह सीन कार्तिक के मोनोलॉग की तरह ही सक्सेसफुल भी हो सकता है जो खुशी के करियर के लिए चमत्कार कर सकता है. लेकिन अभी तक नेटिजन्स को बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Welcome female Karthik Aryan guys
byu/saiki-runnnn inBollyBlindsNGossip
रेडिट थ्रेड के तहत कई लोग अब खुशी को ट्रोल कर रहे हैं. रिपोर्ट पढ़ने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, “वो बोल पाएगी क्या 8 मिनट तक एक्सप्रेशन के साथ?”. जबकि दूसरे नेटिजन ने भविष्यवाणी की, “इससे नहीं होगा मुझे पहले से पता है.” एक और ऐसी ही कमेंट था, “हाहाहा! तो अब वे कार्तिक के सिग्नेचर एक्ट की नकल कर रहे हैं. और न केवल इसे कॉपी कर रहे हैं, बल्कि मार्केटिंग के मकसद से इसके बारे में खबरें भी छाप रहे हैं बढ़िया 🤓,” जबकि एक इंटरनेट यूजर ने दावा किया, “ये सोच कर ही मेरे आंखों से खून निकल रहा है😭😭.” एक ट्रोल ने कहा, "जैसे धूम्रपान विरोधी चेतावनी आती है स्क्रीनिंग के पहले. वैसे इस की वॉर्निंग भी डालनी चाहिए मेकर्स को."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं