कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म ‘कैप्टन इंडिया' में पहली बार पायलट की भूमिका निभाते नजर आएंगे. शमित अमीन के निर्देशन में बन रही यह एविएशन ड्रामा फिल्म यमन में युद्ध के दौरान चलाए गए भारत के एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन से प्रेरित है. फिल्म की कहानी ऐसे वक्त की पृष्ठभूमि में रची गई है, जब यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष के चलते हालात बेहद तनावपूर्ण थे. फिल्म की कहानी में भू-राजनीतिक संघर्ष और मानवीय संकट की अहम भूमिका होगी. हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि हूती संघर्ष को फिल्म में किस तरह दिखाया जाएगा, लेकिन कहानी का मुख्य केंद्र युद्धग्रस्त इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया जाने वाला एक चुनौतीपूर्ण अभियान होगा.
2015 के रेस्क्यू ऑपरेशन से प्रेरित है फिल्म
यमन में मौजूदा संघर्ष की पृष्ठभूमि 2015 की घटनाओं से जुड़ी है. उस दौरान हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद सऊदी अरब के नेतृत्व में सैन्य अभियान शुरू हुआ. बिगड़ते हालात के बीच भारत ने यमन में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया था. इस दौरान दूसरे देशों के नागरिकों को भी वहां से निकालने में मदद की गई थी. फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘कैप्टन इंडिया' इसी चुनौतीपूर्ण मानवीय अभियान से प्रेरित है. सूत्र ने बताया, “‘कैप्टन इंडिया' 2015 में युद्धग्रस्त यमन में भारत के सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक से प्रेरित है. उस दौरान देश ने न सिर्फ अपने नागरिकों को, बल्कि दुनिया के कई दूसरे देशों के लोगों को भी सुरक्षित निकाला था. इस एक्शन फिल्म में कार्तिक आर्यन दुनिया के सबसे मुश्किल रेस्क्यू मिशनों में से एक का नेतृत्व करते नजर आएंगे.”
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पहली बार पायलट बनेंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन के लिए ‘कैप्टन इंडिया' इसलिए भी खास है, क्योंकि वह पहली बार पर्दे पर पायलट का किरदार निभाएंगे. फिल्म में उनका किरदार युद्ध के बीच एक ऐसे मिशन की जिम्मेदारी संभालेगा, जिसमें कई लोगों की जान बचाने की चुनौती होगी. फिल्म का निर्देशन शमित अमीन कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘चक दे! इंडिया' और ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.
‘कैप्टन इंडिया' का निर्माण टी-सीरीज और बावेजा स्टूडियोज कर रहे हैं. कार्तिक आर्यन का प्रोडक्शन हाउस डोपामाइन स्टूडियोज भी इस फिल्म से जुड़ा है. फिल्म की शूटिंग फिलहाल ब्रिटेन में चल रही है और इसे 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं