कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' लंबे समय से तैयार पड़ी है, लेकिन रिलीज नहीं हो सकी है. वजह, कोरोना वायरस की वजह से देश भर में सिनेमाघरों का पूरी तरह नहीं खुलना. 'सूर्यवंशी' को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. जब 'सूर्यवंशी' की शूटिंग हो रही थी तो सेट पर बहुत ही मस्ती होती थी. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Video) का एक ऐसा ही वीडियो है जिसे अक्षय कुमार शेयर किया था. यह वीडियो बहुत ही मजेदार है. इसमें कैटरीना कैफ अक्षय कुमार को झाड़ू से पीटती भी है.
Spotted : The newest #SwachhBharat brand ambassador on the sets of #Sooryavanshi#BTS pic.twitter.com/NpzQJUaKLw
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 3, 2020
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इस वीडियो में सफेद सूट पहने झाड़ू लगा रही हैं और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) उनसे सवाल पूछते हैं कि कैटरीना जी आप क्या कर रही हैं इस वक्त. कैटरीना कैफ इसका जवाब देती हैं और कहती हैं, ‘साफ, सफाई कर रही हूं.' फिर कैटरीना कैफ अक्षय को झाड़ू से मारने लगती हैं. इस पर अक्षय कहते हैं, 'आप मुझे मार क्यों रही है.' इस तरह इस मस्ती भरे वीडियो को खूब पसंद किया गया है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ‘स्पॉटेड: सूर्यवंशी के सेट पर स्वच्छ भारत की न्यू ब्रांड एंबेसडर.' 'सूर्यवंशी' फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी हैं. इस तरह फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ न्यूज नहीं आई है. लेकिन फैन्स को इसका बहुत ही बेसब्री से इंतजार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं