विज्ञापन
This Article is From May 16, 2024

पंचायत सीजन 4 में जितेंद्र कुमार नहीं ये 90s एक्ट्रेस बनेगी सचिवजी, गोविंदा के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस कहलाती है हीरोइन नंबर वन

पंचायत सीजन 4 से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के नए सचिव जी होने की चर्चा हो रही है.

पंचायत सीजन 4 में जितेंद्र कुमार नहीं ये 90s एक्ट्रेस बनेगी सचिवजी, गोविंदा के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस कहलाती है हीरोइन नंबर वन
करिश्मा कपूर ने पंचायत सीजन 3 को लेकर वीडियो शेयर किया है
नई दिल्ली:

पंचायत सीजन 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसका ट्रेलर सामने आ चुका है. वहीं 28 मई को प्राइम वीडियो पर सीरीज रिलीज होने जा रही है. लेकिन हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें फुलेरा गांव के लिए नए सचिव की वैकेंसी की जानकारी दी गई थी. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सीरीज का हिस्सा बनने की ख्वाहिश जाहिर की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं फैंस ही नहीं सेलेब्स भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फुलेरा के नए सचिव बनने की ख्वाहिश जाहिर की है. क्लिप में एक्ट्रेस कहती हैं, नमस्ते मंजू देवी जी और प्रधान पति जी. फुलेरा की सादगी ने मुझे अट्रैक्ट किया है. हालांकि वहां बहुत प्रॉब्लम्स हैं और होते रहते हैं. पर उन प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन मैं ला सकती हूं. मुझे पता है आप लोग क्या सोच रहे होंगे. यही नाम कि करिश्मा फुलेरा में क्या करेगी. 

आगे वह कहती हैं, फुलेरा नाम सुनते ही. एक आम साधारण जिंदगी की खुशबू आती है. इसीलिए मुझे पूरा विश्वास है कि मैं फुलेरा की अगली सचिव बन सकती हूं और मेरे प्यारे फुलेरा वासियों एक बार मैं सचिव बन गई, तो आप सबकी लाइफ.बिल्कुल सिंपल नहीं होगी. मैं आ रही हूं बहुत बड़ा करिश्मा लेके. मतलब ग्लैमर, थोड़ी सी एक्टिंग क्लासेस और बहुत सारी अवसर. फिर तो सीधा फुलेरा टू फेम. तो हर घर में नाच गाना होगा. क्योंकि उनके पास सचिव नंबर वन जो होगी. तो बस इस भोली सी सूरत पर यकीन कर लो और बना दो उसे फुलेरा का अगला सचिव. 

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat Season 4, Panchayat 5, Karisma Kapoor, Karisma Kapoor In Panchayat, Sachiv Ji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com