Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. इस ऐतिहासिक मौके पर दुनियाभर भर में खुशी का माहौल है. आम से लेकर खास तक, हर कोई 22 जनवरी को दिवाली के तौर पर मना रहा है और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जाहिर कर रहे हैं. इतना ही नहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड के कई सितारों ने भी शिरकत की है. उनमें से एक दिग्गज सिंगर कैलाश खेर हैं. कैलाश खेर ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जाहिर कर रहे हैं.
उन्होंने अयोध्या में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की. इस दौरान कैलाश खेर ने कहा है कि आज दुष्टों को भी मन मारके राममय होने पड़ रहा है. सिंगर ने कहा, दुनिया में बहुत सारे दिमाग वाले हैं. दिमाग वालों की दुनिया में अचानक परमात्मा जैसा दिल बनकर उतर आए हों...यह हमारे माता-पिता का सपना था कि वे अपने जीवनकाल में प्राण प्रतिष्ठा देख सकें, लेकिन आज वह देवलोक से खुश होकर मुस्कुरा रहे हैं. हम साक्षात परमात्मा की गोद में हैं. यह बहुत सुहाने, दिव्य और अलौकिक पल हैं. ऐसे पल दिमाग से नहीं बनते हैं. कुछ पूर्वज के अच्छे कर्म और पुण्य है जो यह हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Singer Kailash Kher says, "...Duniya mein bahut saare dimag waale hain. Dimagwaalon ki duniya mein achanak parmatama jaise dil bankar utar aaye ho...It was the dream of our parents to be able to see pranpratishtha in their lifetime. But today,… pic.twitter.com/aJdiakq2x7
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अपनी बात को पूरा करते हुए कैलाश खेर ने आगे कहा, 'यह हंसी की बात है कि आज जो दुष्ट हैं मन मारके उन्हें राममय होना पड़ रहा है.' इसके अलावा कैलाश खेर ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. आपको बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई सेलेब्स पहुंच गए हैं. हर कोई इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहता है. कई सितारों के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. अब बॉलीवुड सितारों का राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का वीडियो सामने आ चुका है.
अमिताभ बच्चन, रजनीकांत सहित अन्य सितारों के वीडियो सामने आ गए हैं, जिसे वह सभी राम के रंग में नजर आ रहे हैं. अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे. इन सभी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं