फेमस म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातों-रात स्टार बनीं शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है. वह 42 साल की थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस और परिवार वाले सदमे में हैं. वह अपने पति पराग त्यागी के साथ मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं. बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद पराग उन्हें नजदीक के अस्पताल लेकर गए. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने शेफाली को डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शेफाली जरीवाला के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. उनके फैंस और परिवार वाले उन्हें याद कर रहे हैं और उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. शेफाली जरीवाला का 'कांटा लगा' गाना आज भी लोगों की जुबान पर है और उनकी अदाकारी को हमेशा याद रखा जाएगा.
टीवी और सिनेमा की चमक-धमक भरी दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में नाम, शोहरत और दौलत कमा ली. उन्हीं में से एक थीं शेफाली जरीवाला... जिन्हें देशभर में लोग आज भी ‘कांटा लगा गर्ल' के नाम से पहचानते हैं. साल 2002 में एक म्यूजिक वीडियो से उन्होंने ऐसी दस्तक दी कि पूरा देश उनके लुक्स और अंदाज का दीवाना हो गया.
19 की उम्र में की धमाकेदार एंट्री
शेफाली ने महज 19 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातों-रात सुपरस्टार बन गईं. उनका बोल्ड अंदाज और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. उस दौर में यह गाना युवाओं की जुबान पर था.
रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. उनकी आय का मुख्य स्रोत एक्टिंग प्रोजेक्ट्स, म्यूजिक वीडियोज, टीवी शोज़, रिएलिटी शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट थे. साथ ही, सोशल मीडिया पर भी वह स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स के जरिए अच्छी खासी कमाई करती थीं.
गुजरात से मुंबई तक का सफर
शेफाली का जन्म अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था. एक आम गुजराती परिवार से निकलकर उन्होंने अपने टैलेंट और आत्मविश्वास के दम पर मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड में जगह बनाई. उनके 'कांटा लगा' गाने को लेकर भले ही कुछ विवाद हुए थे, लेकिन उसी गाने ने उन्हें एक अमिट पहचान दिला दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं