- जैस्मिन भसीन का नया पंजाबी गाना रिलीज
- पंजाबी सिंगर गुरनजर चट्ठा के साथ आ रही हैं नजर
- वीडियो पर 1 मिलियन के पार व्यूज
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की कंटेस्टेंट रह चुकीं जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. वे कभी अपनी ग्लैमरस फोटो को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं तो कभी म्यूजिक वीडियो को लेकर फैंस के दिलों में अपनी जगह बना लेती हैं. हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है जिसमें वे पंजाबी सिंगर गुरनजर चट्ठा (Gurnazar Chattha) के साथ नजर आ रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दोनों का 'तैनू याद करां' (Tenu Yaad Kara) गाने को व्हाइट हिल यूट्यूब चैनल तले रिलीज किया गया है. इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही समय हुआ है और अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस म्यूजिक वीडियो में जैस्मिन (Jasmin Bhasin) और गुरनजर चट्ठा (Gurnazar Chattha) की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. 'तैनू याद करां' गाने में पंजाब के सरसों के खेत और पंजाबी म्यूजिक का धमाकेदार तड़का देखा जा सकता है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है.
बता दें कि हाल ही में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) का अली गोनी (Aly Goni) के साथ म्यूजिक वीडियो 'तेरा सूट' रिलीज हुआ था. टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया. इसके साथ ही दोनों का दूसरा म्यूजिक वीडियो 'तू भी सताया जाएगा' पर फैंस का जमकर रिएक्शन देखा गया. इस वीडियो को अभी कर 49 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं