2021 में भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी का ट्रेलर, रूही ने एक मनोरंजक संगीत एल्बम का वादा किया है. लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए फिल्म के म्यूज़िक पार्टनर सोनी म्यूज़िक इंडिया ने इस फिल्म का पहला गाना पनघट आज रिलीज़ किया असीस कौर, दिव्या कुमार , जिगर सरैया और सचिन संघवी द्वारा स्वरबद्ध किए गए इस गाने में मेलो डी ने रैप किया है. इस गाने को सचिन - जिगर ने कंपोज किया है. अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने में राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा नज़र आयेंगे. पनघट यह एक फन सॉन्ग है जो जान्हवी के चरित्र के आंतरिक एकालाप को व्यक्त करता है.
सोनी म्यूजिक इंडिया वरिष्ठ निदेशक - मार्केटिंग, सानुजीत भुजबल का कहना है कि, " हम इस फिल्म के एल्बम को एक ऐसे गाने के साथ पेश करना चाहते थे जो मूवी का टोन सेट करता हो. यह गाना एक डांस नंबर है और जिसके बजने के कुछ सेकंड के भीतर ही लोग थिरक उठेंगे. ”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सचिन-जिगर कहते हैं, “इस गाने को कंपोज़ करना बहुत ही मजेदार रहा और हमें लगता है कि इसे बनाने के हमारे अनुभव ने गाने की वाइब्स को सही तरीके से पहचाना है. राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा ने विशेष तरीके से गीत को जीवंत किया है और अब हमें श्रोताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार है."
सिंगर असीस कौर का मानना है कि " यह गाना सचिन- जिगर और दिव्या कुमार के साथ गाना एक सपने के समान था. यह एक ऐसा गाना है जिसे मैं डांस फ्लोर पर सुनना चाहती हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं