2026 में साउथ की कई फिल्मों ने अपनी जलवा दिखाया और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. इस साल जून में राम चरण की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 400 करोड़ रुपये की कमाई की थी.इस फिल्म का नाम पेड्डी है. पेड्डी 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. सिनेमाघर से लेकर ओटीटी तक इस फिल्म की काफी चर्चा देखने को मिली. लेकिन अब पेड्डी फ्री में देखने का मौका मिलने जा रहा है.
स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत पेड्डी एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है, जो खेल के मैदान के रोमांच को स्वाभिमान, पहचान और सम्मान की एक बड़ी लड़ाई में बदल देती है. भव्यता, भावनाओं और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर पेड्डी दर्शकों को उसी बड़े और शानदार सिनेमाई अनुभव से रूबरू कराने के लिए तैयार है, जिसके लिए सोनी मैक्स जाना जाता है.
फिल्म की कहानी
1990 के दौर में आंध्र प्रदेश के एक दूरदराज गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म पेड्डी (राम चरण) की कहानी है, जो एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. खेल के प्रति उसकी स्वाभाविक प्रतिभा और जुनून उसे गाँव का हीरो बना देते हैं. लेकिन, जब हालात उसके लोगों और उनकी जीवनशैली के लिए खतरा बन जाते हैं, तो खेल का मायना बदल जाता है. मैदान पर शुरू होने वाली यह कहानी जल्द ही उसके समुदाय और उससे जुड़ी हर उस चीज़ के लिए लड़ाई बन जाती है, जिसकी वह परवाह करता है. खेल, एक्शन और भावनाओं का मेल पेश करती पेड्डी एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो किसी भी हाल में हार मानने को तैयार नहीं है. फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएंगे. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है.
राम चरण की दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, जान्हवी कपूर के अभिनय और भव्य स्तर पर रची गई कहानी के साथ पेड्डी 24 अक्टूबर को देशभर के दर्शकों के लिए एक यादगार मूवी नाइट लेकर आने के लिए तैयार है. देखना न भूलें पेड्डी का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 24 अक्टूबर को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर.
यह भी पढ़ें | कृष्ण बनकर बड़े पर्दे पर सबको इम्प्रेस करने वाला एक्टर बना जाह्नवी कपूर का हीरो, मिली नई फिल्म!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं