जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उनकी असली नाम जयकिशन काकूभाई श्रॉफ है. वह लगभग 9 भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं. सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म 'हीरो' में कास्ट किया और उन्हें जैकी नाम दिया. इसमें उनकी हीरोईन मीनाक्षी शेषाद्रि थीं. यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और रातों रात स्टार बन गए. उन्होंने फिल्मों में लगभग हर तरह के रोल किए. कम ही लोगों को पता होगा कि फिल्मों में आने से पहले जैकी ट्रक ड्राईवर हुआ करते थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जैकी श्रॉफ ने पढ़ाई छोड़ दी थी. जैकी श्रॉफ एक्टर बनने से पहले मुंबई की एक चॉल में रहते थे. सुभाष घई की 'हीरो' से डेब्यू करने और स्टार बन जाने के बाद भी वह कई साल तक उसी चॉल में रहे. जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए उनके टॉयलेट के बाहर भी लाइन लगाए खड़े रहते थे.
जवाब में जैकी श्रॉफ ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा, 'हां, वो चॉल में आते थे और मुझे स्क्रिप्ट सुनाते थे. वो मेरे घर में उल्टे रखे ड्रम्स पर बैठ जाते थे, जिन्हें मैं कुर्सी की तरह इस्तेमाल करता था. अगर मुझे टॉयलेट या नहाने जाना होता तो वो लोग वहीं बैठकर मेरा इंतजार करते थे और फिल्में साइन कराते थे. मेरी पहली फिल्म हीरो के रिलीज होने के 4-5 साल बाद भी मैं उस चॉल में रहा. मुझे वहां अच्छा लगता था.
करीना कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर का डे आउट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं