विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में घायल हुआ था व्लॉगर, जैकी श्रॉफ ने मिलाया फोन, बोले- बेटा, कुछ चाहिए तो बताना

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुआ फायरिंग के दौरान घायल हुए उमेश चौहान के लिए अब जैकी श्रॉफ ने मदद का हाथ बढ़ाया है. उमेश के सीने में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में घायल हुआ था व्लॉगर, जैकी श्रॉफ ने मिलाया फोन, बोले- बेटा, कुछ चाहिए तो बताना
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में घायल हुआ था व्लॉगर, जैकी श्रॉफ ने मिलाया फोन
NDTV

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुआ फायरिंग के दौरान घायल हुए उमेश चौहान के लिए अब जैकी श्रॉफ ने मदद का हाथ बढ़ाया है. उमेश के सीने में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. आज उनकी सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने उनके सीने से गोली निकाल दी. इस मुश्किल समय में जैकी श्रॉफ ने खुद उमेश से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया. जैकी ने उमेश से कहा कि अगर उन्हें किसी भी चीज की जरूरत हो, तो वह उन्हें बता सकते हैं. एक्टर ने यह भी कहा कि हालात सामान्य होने के बाद वह उनसे मिलने आएंगे.

घायल उमेश से जैकी श्रॉफ ने फोन पर की बात

फिलहाल मुंबई के केईएम अस्पताल में उमेश चौहान का इलाज चल रहा था. उनके सीने में गोली लगने के की वजह से उनकी सर्जरी करनी पड़ी. जैकी श्रॉफ ने उमेश से बात करते हुए कहा, 'कुछ लगे तो बताना बेटा.' आपको बता दें कि जिस वक्त टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई उस वक्त उमेश चौहान घटनास्थल पर मौजूद थे. वह अपना व्लॉग बना रहे थे. इसी दौरान फायरिंग हुई, जिसमें उमेश घायल हो गए. 

उमेश चौहान की आपबीती

अस्पताल में भर्ती होने के बाद उमेश चौहान ने एनडीटीनी से अपनी आपबीती शेयर करते हुए कहा कि घटना की शाम करीब सात बजे टाइगर खेल कर रवाना हो रहे थे. जब उनकी गाड़ी गेट से बाहर निकली, तो उमेश चौहान उनकी गाड़ी के शीशे के पास ही खड़े थे. उन्होंने बताया कि यह वही साइड था, जिस साइड में टाइगर श्राफ बैठे थे. उमेश चौहान कहा कि वो एकदम उनके पास खड़े होकर वीडियो बना रहे थे. जिसके बाद यह दर्दनाक घटना हुई.   

यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में हलचल, अक्षय के घर लगेगा बुलेटप्रूफ ग्लास, सलमान की सुरक्षा भी बढ़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Jackie Shroff, Tiger Shroff Father, Tiger Shroff Attack, Tiger Shroff Attack Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com