विज्ञापन

जैकी श्रॉफ का पुणे वाला 44000 स्क्वायर फीट में बने फार्महाउस का इनसाइड वीडियो, आम, चावल, सब्जियों की करते हैं ऑर्गेनिक खेती, ग्रीन का किचन देता है गांव वाली फील

जेलर 2 में नजर आ रहे एक्टर जैकी श्रॉफ का पुणे वाला फार्महाउस 1 एकड़ और थोड़ा सा ज्यादा में बना हुआ है, जिसमें वह ऑर्गेनिक खेती करते हैं. 

जैकी श्रॉफ का पुणे वाला 44000 स्क्वायर फीट में बने फार्महाउस का इनसाइड वीडियो, आम, चावल, सब्जियों की करते हैं ऑर्गेनिक खेती, ग्रीन का किचन देता है गांव वाली फील
जेलर 2 में नजर आ रहे हैं जैकी श्रॉफ, देखें 11 एकड़ में बनें फार्महाउस की झलक
youtube
नई दिल्ली:

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में काम किया. वहीं उनकी लेटेस्ट फिल्म सुपस्टार रजनीकांत की जेलर 2 है, जिसमें वह जेलर की तरह उनका धांसू कैमियो देखने को मिल रहा है. इसकी चर्चा जेलर 2 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर खूब हो रही है. लेकिन हम जैकी श्रॉफ की फिल्म के बारे में नहीं बल्कि उनके पुणे वाले फार्महाउस की इनसाइड झलक आपको दिखाने वाले हैं, जिसमें उन्होंने फल और सब्जियों से लेकर चावल की ऑर्गेनिक खेती की है. इसके अलावा उन्होंने नारियल के पेड़ भी लगाए हैं. 

ग्रीम फार्महाउस के नाम से जाना जाता है जैकी श्रॉफ का घर

जैकी श्रॉफ के पुणे वाले फार्महाउस की झलक फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल में दिखाई थी. जहां वह कुक दिलीप के साथ पहुंची थीं. इसे ग्रीन फार्महाउस के नाम से जाना जाता है, जो 44,000 स्क्वॉयर फीट में बना है. इसमें वह खेती से लेकर जानवरों की देखभाल भी करते हैं, जिसमें मुर्गियों और बतखों का पालन भी शामिल है. 

यह भी पढ़ें | आमिर खान के भांजे को देश छोड़ने का नोटिस, जानें कहां की हैं इमरान खान के पास नागरिकता

ऑर्गेनिक खेती करते हैं जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ पेड़ पौधे और मछली पालन के अलावा आम, अमरूद, नारियल, शहतूत, नींबू से लेकर हरी पत्तेदार और मौसमी सब्जियों की खेती भी करते हैं. इसके अलावा चावल की 21 किस्म की अलग अलग खेती भी जैकी श्रॉफ करते हैं. उन्होंने अपने फार्महाउस में 700 से ज्यादा पेड़ और पौधे लगाए हुए हैं, जिसकी देखभाल वह नंगे पैर खेती करके करते हैं. 

जकूजी से लेकर गांव वाली फील देने वाला किचन

जैकी श्रॉफ के ग्रीन फार्महाउस में जकूजी से लेकर स्विमिंग पूल का इंतजार किया गया है. इसके अलावा यहां पर 12 साल पहले मां को ट्रिब्यूट करते हुए कदम पेड़ की भी झलक एक्टर ने दिखाई, जो बर्लफ्लावर पेड़ है. वहीं जैकी श्रॉफ के फार्महाउस में एक किचन भी है, जो गांव वाली फील देता है. जहां चूल्हे से लेकर मिट्टी के बर्तन हैं. 

यह भी पढ़ें | 21 साल पुराना अमृता सिंह का वो पॉपुलर सीरियल, टीवी पर वैंप बनकर बनाई पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jackie Shroff, Jailer 2, Bollywood, Jackie Shroff Farmhouse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com