विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2022

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ हैं ग्लैमरस डॉल, लुक में कैटरीना और करीना को देती हैं टक्कर, PHOTOS देख कर फैंस ने पूछा- अब तक कहां थीं ?

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ खूबसूरती और ग्लैमर में एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं. ग्लैमर वर्ल्ड की हिस्सा ना होते हुए भी कृष्णा अपने लुक का काफी ख्याल रखती हैं. जैकी की बेटी कृष्णा श्रॉफ वैसे तो दिशा पाटनी के साथ स्पॉट होती रहती हैं, हालांकि  लेटेस्ट फोटो में पापा के साथ स्पॉट हुई हैं. 

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ हैं ग्लैमरस डॉल, लुक में कैटरीना और करीना को देती हैं टक्कर, PHOTOS देख कर फैंस ने पूछा- अब तक कहां थीं ?
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ हैं ग्लैम डॉल
नई दिल्ली:

Jackie Shroff daughter Krishna Shroff: जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और अपने दौर की बड़ी हीरोइनों के साथ बतौर हीरो फिल्मों में नजर आए. उनके बेटे टाइगर  श्रॉफ ने भी पापा की तरह ही फिल्मों में करियर बनाया. टाइगर ने एक्शन हीरो के तौर पर खुद की अलग पहचान बनाई. कम ही लोगों को पता होगा कि जैसी की वाइफ एक मॉडल रह चुकी हैं वहीं बेटी कृष्णा भी खूबसूरती और ग्लैमर में बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं. ग्लैमर वर्ल्ड की हिस्सा ना होते हुए भी कृष्णा अपने लुक का काफी ख्याल रखती हैं. जैकी की बेटी कृष्णा श्रॉफ वैसे तो दिशा पाटनी के साथ स्पॉट होती रहती हैं, हालांकि  लेटेस्ट फोटो में पापा के साथ स्पॉट हुई हैं. 

दोनों बाप बेटी की यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.  दरअसल, जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अपनी बेटी के साथ किसी इवेंट में पहुंचे थे. जहां दोनों साथ में स्पॉट हुए. जैकी श्रॉफ ने जहां ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना था, जबकि बेटी काफी स्टाइलिश नजर आईं. पपाराजी ने दोनों की खूब फोटो ली और दोनों ने काफी पोज भी दिया. जैकी श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- सुपरस्टार भीडू, अपना भीडू, जग्गू दादा और किशू. वहीं एक और फैन ने लिखा, बेहद खूबसूरत बेटी. 

बता दें कि जैकी श्रॉफ की बेटी बेहद ग्लैमरस हैं. उनके सामने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस फीकी पड़ जाती हैं. हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन जब भी उनकी कोई फोटो सोशल मीडिया पर आती है, तुरंत वायरल हो जाती है. 

इससे पहले कृष्णा श्रॉफ हाल ही में बांद्रा में एक रेस्टॉरेंट के बाहर स्पॉट हुईं थीं. इस दौरान पैप्स उनकी फोटो और वीडियो लेने लगे थे. रेस्तरां से निकलते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह बेहद अट्रैक्टिव दिख रही थी. कृष्णा श्रॉफ को घुमना बेहद पसंद है और वह अक्सर आउटिंग करती रहती हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishna Shroff, Jackie Shroff Daughter Krishna Shroff, Jackie Shroff Daughter, Jackie Shroff And Krishna Shroff Diwali Video, Krishna Shroff Video Viral, Krishna Shroff Video, Krishna Shroff Boyfriend, Krishna Shroff Video, Krishna Shroff Age, Krishna Shroff Beach Photo, Krishna Shroff Beautiful Photo, Krishna Shroff Bikini Photo, Krishna Shroff Bikini Photos, Jackie Shroff Dialogue, Tiger Shroff Krishna, जैकी श्रॉफ की बेटी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com