बॉलीवुड में जब भी श्रॉफ परिवार का नाम आता है तो सबसे पहले जैकी श्रॉफ का बेफिक्र अंदाज और टाइगर श्रॉफ के दमदार एक्शन सीन याद आते हैं. एक तरफ जग्गू दादा हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम बनाया तो दूसरी तरफ टाइगर हैं, जो फिटनेस और स्टंट्स की वजह से यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं. लेकिन इस बार सुर्खियों में ना जैकी हैं और ना ही टाइगर. चर्चा हो रही है कृष्णा श्रॉफ की जिन्होंने अपनी पढ़ाई को लेकर ऐसा खुलासा किया है इसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए. कृष्णा ने बताया कि उनके पूरे परिवार में सिर्फ वही एकमात्र ग्रेजुएट हैं और इस बात पर उन्हें काफी गर्व महसूस होता है.
फिल्मों से दूर लेकिन लाइमलाइट में रहती हैं कृष्णा
कृष्णा श्रॉफ ने भले ही बॉलीवुड में एंट्री नहीं की लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में वो किसी स्टार से कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शानदार फैन फॉलोइंग है और फिटनेस की दुनिया में उनकी अलग पहचान है. वो कई फिटनेस और वेलनेस प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ, फिटनेस रुटीन और स्टाइलिश अंदाज की वजह से कृष्णा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं बात करें एक्टिंग या दूसरे प्रोजेक्ट्स की तो अभी तक उन्होंने रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया है. इनमें पॉपुलर नाम जैसे कि खतरों के खिलाड़ी और छोरियां चली गांव शामिल है.
Krishna shroff reveals that "she is the only graduate in her family" ????
— Mr SP (@Lonely_prabh) June 21, 2026
These people have not even graduated, so who expects logic from them?
More than half of Bollywood is filled with illiterates and after doing a 3-month English course, they starts considering themselves… pic.twitter.com/Q0cc4I9eQW
इंटरव्यू में कही ऐसी बात, सबका गया ध्यान
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने अपनी एजुकेशन को लेकर दिलचस्प बात शेयर की. उन्होंने बताया कि उनके परिवार में सिर्फ उन्होंने ही यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी की है और फिल्म प्रोडक्ग्रेशन ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. कृष्णा ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है. उनका ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. कई लोग इस खुलासे को काफी दिलचस्प बता रहे हैं.
Krishna shroff reveals that "she is the only graduate in her family" ????
— Mr SP (@Lonely_prabh) June 21, 2026
These people have not even graduated, so who expects logic from them?
More than half of Bollywood is filled with illiterates and after doing a 3-month English course, they starts considering themselves… pic.twitter.com/Q0cc4I9eQW
जैकी और टाइगर ने चुना अलग रास्ता
जैकी श्रॉफ की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही है. उन्होंने संघर्षों के बीच अपना करियर बनाया और स्टारडम हासिल किया. वहीं टाइगर श्रॉफ ने एक्शन, डांस और फिटनेस के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई. दोनों ने साबित किया कि सफलता हासिल करने के रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं. दूसरी ओर कृष्णा ने पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई है.
फैंस बोले- ये तो सच में दिलचस्प है
कृष्णा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कई फैंस को यकीन ही नहीं हुआ कि श्रॉफ परिवार में ग्रेजुएशन की डिग्री सिर्फ कृष्णा के पास है. वहीं कुछ लोग उनकी अचीवमेंट की तारीफ करते नजर आए. कृष्णा की बात एक बार फिर ये दिखाती है कि हर इंसान का सफर अलग होता है. कोई फिल्मों में नाम कमाता है, कोई बिजनेस में और कोई पढ़ाई के साथ अपनी अलग पहचान बनाता है.
यह भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर कार्पेंटर की मौत, FWICE ने 50 लाख जुर्माने के साथ रखी ये डिमांड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं