Ishq Vishk Rebound box office collection day 1: निपुण अविनाश धर्माधिकारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत की. Sacnilk.com के मुताबिक इश्क विश्क रिबाउंड ने शुक्रवार (21 जून) को ₹1 करोड़ से भी कम की कमाई की. इश्क विश्क रिबाउंड, इश्क विश्क फ्रैंचाइजी से है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इश्क विश्क रिबाउंड ने अपने पहले दिन भारत में लगभग ₹85 लाख की कमाई की. शुक्रवार को हिंदी में इसकी कुल 15.37 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। कहानी दो सबसे अच्छे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और अब अपने रिश्ते की मुश्किलों से जूझ रहे हैं।
इश्क विश्क रिबाउंड के बारे में
फिल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, नैला ग्रेवाल और जिबरान खान लीड रोल में हैं. हाल ही में एक इवेंट में रोहित ने कहा था कि इश्क विश्क रिबाउंड है. एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा था कि यह "इश्क विश्क का रीमेक या सीक्वल नहीं है. दोनों फिल्मों के बीच एक बात समान है कि वे एक ही फ्रैंचाइजी से जुड़ी हैं. लेकिन यह पूरी तरह से एक नई कहानी है. ये जेन जेड से जुड़ी एक लव स्टोरी है." इश्क विश्क 2003 में रिलीज हुई थी और इसमें शाहिद कपूर, अमृता राव, विशाल मल्होत्रा और शेनाज ट्रेजरीवाला ने काम किया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इश्क-विश्क में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. शाहिद और अमृता दोनों ही इस फिल्म से डेब्यू कर रहे थे. इनकी ये फ्रेश जोड़ी फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही. अब देखना होगा कि 'इश्क विश्क रीबाउंड' आगे चलकर कुछ अच्छा बिजनेस कर पाती है या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं