विज्ञापन

Mismatched के रोहित सराफ रोमांस छोड़ अब लड़ेंगे आजादी की जंग, OTT पर हाथ लगी बड़ी पीरियड ड्रामा सीरीज

श्रृषि की भूमिका निभाकर लड़कियों का दिल धड़काने वालेओटीटी के चॉकलेट ब्यॉय एक्टर रोहित सराफ जल्द ही नेटफलिक्स की पीरियड ड्रामा सीरीज दा रिवॉल्यूशनरी में नजर आएंगे, जिसमें रोहित का लुक आजादी के परवाने का है.

Mismatched के रोहित सराफ रोमांस छोड़ अब लड़ेंगे आजादी की जंग, OTT पर हाथ लगी बड़ी पीरियड ड्रामा सीरीज
Rohit Saraf in The Revolutionaries
instagram

ओटीटी पर अपनी चॉकलेटी ब्याय त्रृषि सिंह शेखावत की इमेज से गर्लस फैंन का दिल धड़काने वाले रोहित सराफ (Rohit Saraf) इस रोल से लड़कियों के लिए पहली पसंद बन चुके है. दर्शक अगर उनसे कहीं मिलते भी है तो त्रृषि  कहकर ही बुलाते है जिस तरह मिसमैच्ड में डिंपल उन्हें बुलाती है.एक्टर खुद भी इस सफलता से बेहद खुश होते है. लेकिन रोहित हमेशा से एक टाइपकास्ट में खुद को कैद नहीं रखना चाहते है इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है वह खुद पर एक्सपेरिमेंट करने से हिचकिचाते नहीं है. इसी के चलते वह Netflix पर जल्द ही वेब सीरीज दा रिवॉल्यूशनरी ( The Revolutionaries) में दिखेंगे.

 स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में दिखेंगे त्रृषि सिंह शेखावत

इस सीरीज में रोहित एक युवा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो देश को आजादी दिलाने के लिए ब्रिटिश हूकूमत से निडर होकर लोहा लेते हुए नजर आएंगे. जिसका प्रोमो वीडियो मेकर्स  पहले ही रिलीज कर चुके है.

क्या है दा रिवॉल्यूशनरी की कहानी

'द रिवोल्यूशनरी' की कहानी1857 की नाकाम बगावत के साये में जन्मे चार नौजवान की कहानी है. जो इंसाफ और आजादी के जुनून से भरे हुए है और देश को आजाद कराने की चाहत में हाथों में बंदूकें और दिल में बगावत लिए ब्रिटिश राज को चुनौती देने के लिए निकल पड़ते है.  उन्होंने एक  ऐसे सोए हुए देश को जगाया और नामुमकिन लगने वाले काम को करने का फैसला किया.

 साल 2020 को Netflix  पर हुआ था रोहित सराफ का डेब्यू

रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज मिसमैच्ड (Mismatched) वेब सीरीज का पहला सीजन 20 नवंबर 2020 को Netflix पर आया था, इसमें मुख्य भूमिकाओं में प्राजक्ता कोली (डिंपल) और रोहित सराफ (ऋषि) नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: सस्पेंस से भरी इस मिस्ट्री थ्रिलर को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, अखबार के टुकड़े खोलते है सच, 8 है IMDB रेटिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Saraf, Mismatched, OTT, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com