Friday OTT Releases: सितंबर का दूसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है. 11 सितंबर को कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं. इस लिस्ट में हिस्टोरिकल, क्राइम-थ्रिलर, हॉरर-कॉमेडी और कॉमेडी-ड्रामा जैसे कई तरह के कंटेंट शामिल हैं. यानी इस वीकेंड अगर घर बैठे मनोरंजन करना है तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं. आइए जानते हैं 11 सितंबर को कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज कहां देख सकेंगे.
1. द रिवोल्यूशनरीज
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 11 सितंबर
'द रिवोल्यूशनरीज' इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है. यह सीरीज भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के उन युवा क्रांतिकारियों की कहानी दिखाती है, जिनके संघर्ष के बारे में कम चर्चा हुई है. कहानी ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन का रास्ता चुनने वाले युवाओं पर आधारित है. इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिका में हैं. सीरीज संजीव सान्याल की किताब पर आधारित है.
ये Video भी देखें: .स्पॉटलाइट. में .सब कुशल मंगल., फिल्म से डेब्यू कर रहे प्रियांक शर्मा-रीवा किशन
2. घमासान
प्लेटफॉर्म: ZEE5
रिलीज डेट: 11 सितंबर
क्राइम और एक्शन पसंद करने वालों के लिए 'घमासान' एक खास रिलीज है. तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जबकि अरशद वारसी एक खतरनाक डाकू की भूमिका निभा रहे हैं. कहानी में कानून और अपराध की दुनिया के बीच टकराव देखने को मिलेगा. फिल्म में इशिता दत्ता और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.
3. अली बाबा और 40 भूत
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
रिलीज डेट: 11 सितंबर
अगर आपको डर के साथ कॉमेडी पसंद है तो 'अली बाबा और 40 भूत' देख सकते हैं. यह हॉरर-कॉमेडी सीरीज एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जिसमें साइंस और रहस्यमयी घटनाओं का सामना होता है. आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ इसमें मुख्य भूमिका में हैं. कहानी में एक रहस्यमयी मामले की तलाश के दौरान डरावनी घटनाएं सामने आती हैं.
4. प्रिंस ऑफ मॉलीवुड
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
रिलीज डेट: 11 सितंबर
'प्रिंस ऑफ मॉलीवुड' एक मलयालम कॉमेडी-ड्रामा है. कहानी फिरोज नाम के एक ऐसे युवक की है, जिसका सबसे बड़ा सपना फिल्म स्टार बनना है. लेकिन उसके अमीर पिता बेटे के इस सपने के खिलाफ हैं. अब वह अपने सपने को पूरा करने के लिए किस तरह रास्ता निकालता है, यही कहानी का दिलचस्प हिस्सा है. इसमें डेन डेविस मुख्य भूमिका में हैं.
5. चुम्बक
प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज डेट: 10 सितंबर
11 सितंबर से ठीक एक दिन पहले यानी 10 सितंबर को 'चुम्बक' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. यह कहानी मुंबई की एक कॉलोनी में रहने वाले अलग-अलग परिवारों की जिंदगी और उनके बीच होने वाली मजेदार नोकझोंक को दिखाती है. इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन और अर्जुन बिजलानी जैसे कलाकार नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें; 1987 का वो पाकिस्तानी गाना जिस पर झूमा पूरा इंडिया, रेडियो पर होती थी बार-बार बजाने की डिमांड, बिके थे लाखों कैसेट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं