- आइरा खान की फोटो हुई वायरल
- शेयर की दोस्त के साथ अपने बचपन की फोटो
- आमिर खान की बेटी हैं आइरा खान
आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान (Ira Khan) भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. कभी बॉयफ्रेंड के साथ तो कभी कोई थ्रोबैक फोटो शेयर करके आइरा खूब लाइमलाइट बटोरती हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आइरा खान ने अपनी एक बचपन की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जो कि अब वायरल होने लगी है. इस थ्रोबैक बचपन की फोटो में आइरा अपनी दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं.
आइरा खान को याद आया बचपन
अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए आइरा खान (Ira Khan Childhood Photo) ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. शनिवार रात को उन्होंने यह तस्वीर शेयर की है. इसमें आइरा के साथ उनकी जो दोस्त दिखाई दे रही हैं, उनका नाम Danielle Pereira है. दोनों बड़े ही क्यूट तरीके से कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं. फोटो में आइरा ब्लू टर्टल नेक स्वेटर में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उनके गले में बीड्स वाला नेकलेस भी देखा जा सकता है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए वे लिखती हैं, “क्या आप ब्लॉक के सबसे कूल बच्चों से मिले हैं”.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आइरा की यह फोटो भी आई थी चर्चा में
हाल ही में आइरा (Ira Khan) की एक और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वे पार्क के बेंच पर अपने डॉग के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही थीं. इस तस्वीर को ब्लर करने के लिए यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था. दरअसल, यूजर्स का मानना था कि बेंच पर रखे सिगरेट के पैकेट और लाइटर की वजह से उन्होंने यह तस्वीर ब्लर कर दी है. ऐसे में कुछ यूजर्स उनसे सिगरेट का ब्रांड तक पूछने लगे थे. इतना ही नहीं, कुछ ने तो उन्हें सिगरेट से होने वाले नुकसान भी गिनवाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं