आमिर खान की बेटी आइरा खान और उनके दामाद फिटनेस कोच नूपुर शिखरे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह आए दिन फोटो वीडियोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह पत्नी आइरा खान के साथ मजेदार बातचीत करते दिख रहे हैं. दोनों की बातचीत का वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. कपल वायरल वीडियो में एयर कंडीशनर की सेटिंग पर बहस करते हैं.
वीडियो की शुरुआत नूपुर से होती है, जो आइरा से AC बंद करने के लिए कहते हैं. नूपुर कहते हैं कि उन्हें ठंड लग रही है. हालांकि आइरा एसी बंद करने के मूड में नहीं हैं और वह फिलॉसॉफिकल अंदाज में जवाब देती हैं. वह कहती हैं कि AC 24°C पर सेट है. ठंड नहीं है बस नूपुर की बेचैनी "सब्जेक्टिव रियलिटी" है. यही नहीं, आगे आइरा वीडियो में कहती हैं, "यह आपकी सब्जेक्टिव रियलिटी है. AC 24 डिग्री सेल्सियस पर है. आपको ठंड लग रही है, मुझे गर्मी लग रही है."
हालांकि नूपुर कहते हैं कि सच में ठंड है. इस पर आइरा उन्हें उनके तकिए और चादर के साथ कमरे से बाहर निकाल देती हैं. कमरे से बाहर निकाले जाने के बाद, नूपुर अपने सामान के साथ दूसरे कमरे में चले जाते हैं.
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
ऑनलाइन यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, "पूरी तरह से रिलेट कर सकता हूं" दूसरे ने लिखा, “प्यारी जोड़ी.” बता दें कि फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे और आमिर खान की बेटी आइरा खान ने सितंबर 2022 में पब्लिक एंगेजमेंट के बाद जनवरी 2024 में शादी की. दोनों COVID-19 लॉकडाउन में मिले थे.
यह भी पढें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं