एक्टर ऋतिक रोशन अपनी प्रौफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता रहता है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर की पूर्व पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर सुज़ैन खान और उनके बेटे रेहान और रिदान रोशन साथ में संडे आउटिंग करते दिख रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस ऋतिक रोशन की फैमिली आउटिंग की तारीफें करते दिख रहे हैं, जिसके चलते यह वीडियो वायरल हो रहा है.
फैमिली के साथ लंच डेट पर निकले ऋतिक
ऋतिक रोशन अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते नजर आते हैं. वहीं कई बार उनके साथ गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आती हैं. लेकिन इस बार एक्टर के साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान संडे बिताती हुई नजर आईं. Voompla द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में ऋतिक कार की तरफ जाते नजर आ रहे हैं. वहीं उनके साथ दोनों बच्चे और एक्स वाइफ सुजैन के अलावा एक्टर की बहन पश्मीना रोशन भी नजर आ रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
बता दें, ऋतिक और सुजैन की दिसंबर 2000 में शादी हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे रेहान और रिदान हैं. इसके बाद 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था. वहीं अब अलग होने के बावजूद अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं. हालांकि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं. जहां ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं तो वहीं सुजैन, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर दोनों शेयर करते रहते हैं. वर्कफ्रेंट की बात करें तो ऋतिक इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं. दरअसल, अगले साल उनकी फिल्म रिलीज होगी, जिसमें एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं