ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है. उनकी इस फोटो ने फैंस को आश्चर्य में डाल दिया है. फोटो में वह क्लीन शेव्ड दिख रहे हैं और ऋतिक कैमरे की तरफ देख रहे हैं. उनकी यह फोटो काफी हद तक उनकी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है में राज जैसी है. इस फिल्म में उनके अपोजिट अमिषा पटेल नजर आई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इस फिल्म से ऋतिक रोशन रातोंरात स्टार बन गए. उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग तो जैसे उनकी दीवानी हो गईं.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
फोटो को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, "उफ़." वहीं इस फोटो पर उनकी फ्रेंड प्रीति जिंटा ने दिल के इमोजी शेयर किए हैं, ऋतिक की कजिन सिस्टर पश्मीना रोशन ने लिखा, "यह कौन है?" जोया अख्तर ने लिखा, "होला." वहीं एक फैन लिखा है, ऋतिक अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार है के रोल रोहित की तरह लग रहे हैं. फैन ने लिखा है, “हे भगवान! यह केएनपीएच का रोहित है.” एक और फैन ने पूछा, 'यह 20 साल का लड़का कौन है?
ऋतिक को आखिरी बार 2019 की फिल्म वॉर में देखा गया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे. वहीं कुछ दिनों पहले ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग खत्म कर ली है. यह फिल्म इसी नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान भी हैं. विक्रम वेधा इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
इसके अलावा ऋतिक के पास सिद्धार्थ आनंद की फाइटर भी पाइपलाइन में है. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं