- हर्षाली मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो
- सलमान के गाने पर दिए कमाल के एक्सप्रेशन
- फैन्स बुला रहे अगली सोनाक्षी सिन्हा
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' की ‘मुन्नी' यानी कि हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) को लोग बहुत प्यार करते हैं. हर्षाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपने वीडियो फैन्स संग साझा करती हैं. उनके द्वारा शेयर किया गया कोई भी वीडियो झट से वायरल हो जाता है. इसी बीच हर्षाली (Harshaali Malhotra Video) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे सलमान खान की फिल्म ‘दबंग' के गाने ‘मार ही डालेंगे' पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. हर्षाली का ये वीडियो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
हर्षाली (Harshaali Malhotra) ने अपने इस लेटेस्ट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जैसा कि देखा जा सकता है उन्होंने सूट पहना है और गाने पर कमाल के एक्सप्रेशन दे रही हैं. हर्षाली की इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘नेचुरल ब्यूटी', तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘मार डालिए मैम'. एक फैन ने तो हर्षाली (Harshaali Malhotra Dance Video) की एक्टिंग को बेकार बताते हुए उन्हें एक्टिंग की क्लास लेने की सलाह दे डाली है. इतना ही नहीं कुछ लोग तो उन्हें अगली सोनाक्षी सिन्हा भी बता रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महज कुछ घंटे पहले शेयर किये गए इस वीडियो को अभी तक 30 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. गौरतलब है कि हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) साल 2015 की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' में ‘मुन्नी' के किरदार में नजर आई थीं. इस फिल्म से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी. फिल्म में सलमान खान के साथ ‘मुन्नी' की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं