विज्ञापन

18 साल की 'मुन्नी' की 5 फोटो, बजरंगी भाईजान में उम्र थी 7, हर्षाली मल्होत्रा को देख फैंस बोले- सलमान की हीरोइन बनो

‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी बनकर घर-घर मशहूर हुईं हर्षाली मल्होत्रा अब 18 साल की हो चुकी हैं. हर्षाली ने 3 जून को अपना जन्मदिन मनाया और उन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया.

18 साल की 'मुन्नी' की 5 फोटो, बजरंगी भाईजान में उम्र थी 7, हर्षाली मल्होत्रा को देख फैंस बोले- सलमान की हीरोइन बनो
18 साल की हुईं बजरंगी भाईजान की मुन्नी

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो चुकी हैं. 3 जून को उन्होंने अपना 18वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. तस्वीरों में हर्षाली का अंदाज बेहद सादगी भरा और आकर्षक नजर आया. बचपन की वही मासूम मुस्कान आज भी उनके चेहरे पर दिखाई देती है, जिसकी वजह से लोग उन्हें अब भी प्यार से ‘मुन्नी' कहकर बुलाते हैं. जन्मदिन की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और कई लोगों ने लिखा कि उनके लिए हर्षाली आज भी वही छोटी-सी मुन्नी हैं, जिसने बिना एक शब्द बोले सबका दिल जीत लिया था.

मुन्नी बनकर मिली देशभर में पहचान

हर्षाली मल्होत्रा का नाम साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' के बाद हर घर तक पहुंच गया. फिल्म में उन्होंने एक ऐसी बच्ची का किरदार निभाया था जो बोल नहीं सकती थी और गलती से भारत आ जाती है. सलमान खान के साथ उनकी मासूम केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई. उस समय हर्षाली की उम्र बहुत कम थी, लेकिन उनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस ने सभी को इम्प्रेस किया.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म की सफलता के बाद वह देश की सबसे चर्चित बाल कलाकारों में शामिल हो गईं. आज भी जब ‘बजरंगी भाईजान' का जिक्र होता है तो मुन्नी का चेहरा लोगों के जेहन में सबसे पहले आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

टीवी से फिल्मों तक का सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले हर्षाली कई टीवी शोज और विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं. उन्होंने छोटी उम्र में ही कैमरे के सामने काम करना शुरू कर दिया था. ‘कुबूल है', ‘लौट आओ तृषा' और ‘सावधान इंडिया' जैसे कार्यक्रमों में भी उनकी झलक देखने को मिली थी. अभिनय के साथ-साथ हर्षाली अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देती रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां फैंस उनकी नई तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार करते हैं. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने खुद को एक कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल यंग स्टार के रूप में तैयार किया है.

18वें जन्मदिन पर छाया सादगी भरा अंदाज

अपने 18वें जन्मदिन के मौके पर हर्षाली ने किसी ग्रैंड पार्टी की बजाय सादगी और एलिगेंस को चुना. उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी, जिसमें उनका लुक बेहद फ्रेश और आकर्षक नजर आया. मिनिमल एक्सेसरीज, नैचुरल मेकअप और मुस्कुराता चेहरा उनके पूरे लुक की सबसे बड़ी खासियत रहा. 

Latest and Breaking News on NDTV

फैंस को उनका यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज खूब पसंद आया. तस्वीरों पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आए, जिनमें लोगों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. बचपन की प्यारी मुन्नी अब यंग ग्लैमरस गर्ल बन चुकी हैं, लेकिन उनकी सादगी और मासूमियत आज भी लोगों के दिलों में पहले जैसी ही जगह बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: 10वीं क्लास का प्यार, 59 साल का साथ, बीवी से बेपनाह मोहब्बत, भगवान से मांगी थी एक दुआ- 'जब तक मैं हूं, नीता जिंदा रहे'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com