विज्ञापन

नानी-दादी की नकल कर हनुमान अंश की एक्ट्रेस ने सीखी एक्टिंग, 21 साल की उम्र में निभाया बुर्जुग महिला का रोल

फिल्म हनुमान अंश लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की कमाई हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है. हनुमान अंश से जुड़े कलाकारों और उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है.

नानी-दादी की नकल कर हनुमान अंश की एक्ट्रेस ने सीखी एक्टिंग
NDTV

फिल्म हनुमान अंश लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की कमाई हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है. हनुमान अंश से जुड़े कलाकारों और उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है. उनमें से एक एक्ट्रेस स्निग्धा द्विवेदी भी हैं. स्निग्धा द्विवेदी बुधवार को एनडीटीवी एमपीसीजी कॉन्क्लेव में पहुंचीं. उनके साथ फिल्म के एक्टर अमित दुबे भी थे. दोनों कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव एनडीटीवी के साथ शेयर किए. स्निग्धा द्विवेदी फिल्म हनुमान अंश में सुधि नाम की एक महिला का रोल कर रही हैं. जोकि उनकी असली उम्र से चार-पांच गुना बड़ी थी.

क्या बोलीं स्निग्धा द्विवेदी

ऐसे में उन्होंने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे किया.स्निग्धा द्विवेदी ने कहा, 'जब मुझे फिल्म में सुधि का रोल मिला तो उस वक्त में सिर्फ 21 साल की थी. जो मेरी उम्र से चार-पांच गुना बड़ा था. मैं यूपी से ही हूं, जो मेरे आसपास बड़े-बूढ़े हैं तो उनकी भाषा, हाव-भाव ऐसे ही थे. मैं नानी-दादी के साथ रहना बहुत पसंद करती हूं. जैसे वो लोग बर्ताव करते हैं, तो मुझे बहुत शौक था कि जैसे वो लोग करते हैं मैं वैसे ही करूं. तो उस शौक का मैंने पूरा इस्तेनाल इसी फिल्म में किया है.'

क्या बोले अमित दुबे

इसके अलावा स्निग्धा द्विवेदी ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. उनके अलावा अमित दुबे ने अपने किरदार के बारे में बात की. उन्होंने हनुमान अंश में टीटी का रोल किया है. इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'टीटी का रोल इसलिए चुना क्योंकि यही घटना था कि जिससे बाद नीम करोली बाबा का नाम रखा गया. शूटिंग से पहले मैंने कई बार स्क्रिप्ट पढ़ी. इसके बाद मैंने इस फिल्म को करने का फैसला किया. आज लोग मेरे पास सेल्फी लेने के लिए आते हैं.'

ये भी पढ़ें; पहला नेशनल अवॉर्ड जीत भावुक हुए रणदीप हुड्डा, बेटी न्योमिका को समर्पित किया सम्मान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh 1.8 Crore Budget, Hanuman Ansh Box  office Collection, Hanuman Ansh Blockbuster Collection, Hanuman Ansh Bhajan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com