Haiwaan Box Office Prediction: अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों की फिल्म 'हैवान' को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.'हैवान' में अक्षय कुमार लंबे समय बाद एक खतरनाक नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे, जबकि सैफ अली खान एक ऐसे किरदार में हैं जो कहानी को अलग मोड़ देता है. अब रिलीज से पहले 'हैवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है.
पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है 'हैवान'?
'हैवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों से माना जा रहा है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ओपनिंग कुछ ज्यादा बड़ी नहीं रहने वाली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फिल्म पहले दिन करीब 6 से 8 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है. उनका मानना है कि अक्षय और सैफ की जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने की एक्साइटमेंट फिल्म के लिए फायदेमंद हो सकती है.
ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee
वहीं ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल का अनुमान थोड़ा कम है. उनके मुताबिक फिल्म पहले दिन 5 से 7 करोड़ रुपये के आसपास कमा सकती है. उनका कहना है कि 'हैवान' एक डार्क थ्रिलर है, इसलिए इसकी कमाई दर्शकों की प्रतिक्रिया पर काफी निर्भर करेगी.
वीकेंड पर 30 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है तो शनिवार और रविवार को कमाई में तेजी आ सकती है. रमेश बाला के अनुसार, 'हैवान' अपने पहले वीकेंड में करीब 30 करोड़ रुपये नेट का कारोबार कर सकती है.
सुमित कडेल भी फिल्म के शुरुआती वीकेंड की कमाई 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान लगा रहे हैं. हालांकि, अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आती है तो यह आंकड़ा इससे ऊपर भी जा सकता है. अभी तक के अनुमान के अनुसार 'हैवान' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी के पहले दिन के कलेक्शन का भी रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी. मिर्जापुर द मूवी ने अपने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की.
अक्षय का नेगेटिव रोल सबसे खास चीज
'हैवान' की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार का नेगेटिव रोल माना जा रहा है. एक्टर को इससे पहले कई तरह के रोल में देखा गया है, लेकिन इस फिल्म में उनका डार्क अवतार दर्शकों के लिए नया अनुभव हो सकता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अक्षय का यह किरदार फिल्म के लिए सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट बन सकता है.
फिल्म के लिए एक और खास बात अक्षय कुमार और सैफ अली खान की वापसी है. दोनों को आखिरी बार 2008 में आई फिल्म 'टशन' में साथ देखा गया था. करीब 18 साल बाद उनकी जोड़ी फिर पर्दे पर नजर आएगी.
ये भी पढ़ें: भारत के सबसे बड़े रेस्क्यू मिशन की कहानी लेकर आ रहे हैं मोहन लाल, 'ऑपरेशन गंगा' का पोस्टर रिलीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं